न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गाजा युद्ध विराम समझौता बरकरार रहेगा या नहीं, मुझे भरोसा नहीं: डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि उन्हें इस बात का 'विश्वास नहीं है' कि पिछले दिन लागू हुआ गाजा युद्ध विराम और बंधकों की रिहाई का समझौता तीनों चरणों में बरकरार रहेगा। हालांकि उन्होंने गाजा में हुई तबाही पर बात करते हुए कहा कि इस क्षेत्र को फिर से बनाना होगा। ट्रंप ने कहा, "यह हमारा नहीं उनका युद्ध है। मुझे भरोसा नहीं है।"

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 21 Jan 2025 4:06:21

गाजा युद्ध विराम समझौता बरकरार रहेगा या नहीं, मुझे भरोसा नहीं: डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि उन्हें इस बात का 'विश्वास नहीं है' कि पिछले दिन लागू हुआ गाजा युद्ध विराम और बंधकों की रिहाई का समझौता तीनों चरणों में बरकरार रहेगा। हालांकि उन्होंने गाजा में हुई तबाही पर बात करते हुए कहा कि इस क्षेत्र को फिर से बनाना होगा। ट्रंप ने कहा, "यह हमारा नहीं उनका युद्ध है। मुझे भरोसा नहीं है।"

इजरायली मीडिया के मुताबिक अपने शपथग्रहण के तुरंत बाद ओवल ऑफिस में कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करते समय पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह बात कही।

हालांकि ट्रंप ने हमास का स्पष्ट रूप से जिक्र किया। उन्होंने कहा, "लेकिन मुझे लगता है कि वे दूसरी तरफ बहुत कमजोर हैं।"

यूएस प्रेसिडेंट ने गाजा में 15 महीनों के युद्ध की वजह से मची तबाही पर भी बात की। उन्होंने कहा, यह एन्क्लेव 'एक विशाल विध्वंस स्थल की तरह है' जिसे 'एक अलग तरीके से फिर से बनाना होगा।' रियल एस्टेट दिग्गज ने कहा कि गाजा भूमध्य सागर के किनारे एक 'अद्भुत स्थान' पर है, जहां 'सबसे अच्छा मौसम' है। उन्होंने कहा कि 'वहां सुंदर चीजें की जा सकती हैं, शानदार चीजें।'

उनसे जब पूछा गया कि क्या वह गाजा के पुनर्निर्माण में मदद करेंगे, तो राष्ट्रपति ने जवाब दिया: "हो सकता है मैं मदद करूं।"

इजराइल और हमास ने रविवार को युद्ध विराम समझौते को लागू करना शुरू कर दिया, जिसमें बंधकों और कैदियों की अदला-बदली शामिल है। इस योजना की रूपरेखा मूल रूप से मई में तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बनाई थी। उनके और ट्रंप के दूतों द्वारा असामान्य संयुक्त कूटनीति के बाद इसे आगे बढ़ाया गया।

हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमला कर करीब 1200 लोगों को मार दिया था और 251 लोगों को बंधक बना लिया था। इसके बाद इजरायल ने गाजा में हमले शुरू कर दिए जिसमें कम से कम 47,035 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 111,091 घायल हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर