न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हैदराबाद महिला पुलिस ने बाल पकड़कर छात्रा को घसीटा, वायरल हुआ वीडियो, पुलिस आयुक्तालय ने दिए जाँच के आदेश

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर लोगों में पुलिस के खिलाफ काफी गुस्सा है। आरोपी महिला पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांगी की जा रही है। वहीं, मामला बढ़ता देख साइबराबाद पुलिस ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 25 Jan 2024 1:31:15

हैदराबाद महिला पुलिस ने बाल पकड़कर छात्रा को घसीटा, वायरल हुआ वीडियो, पुलिस आयुक्तालय ने दिए जाँच के आदेश

हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में महिला पुलिसकर्मी की शर्मसार करने वाली हरकत सामने आई है। हाईकोर्ट भवन के निर्माण के लिए कृषि विश्वविद्यालय की जमीन के आवंटन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान स्कूटी पर सवार एक पुलिसकर्मी ने एक छात्रा का पीछा किया। इसके बाद पीछे से उसके बाल पकड़कर घसीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर लोगों में पुलिस के खिलाफ काफी गुस्सा है। आरोपी महिला पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांगी की जा रही है। वहीं, मामला बढ़ता देख साइबराबाद पुलिस ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

महिला पुलिसकर्मी ने बाल पकड़कर छात्रा को घसीटा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में स्कूटी पर सवार दो महिला पुलिसकर्मी एक प्रदर्शनकारी युवती का पीछा करती हैं और पीछे बैठी महिला उसके बाल पकड़कर खींचती है, इसके बाद लड़की नीचे गिर जाती है और दर्द से रोने लगती है। यह शर्मनाक घटना प्रोफेसर जयशंकर तेलंगाना राज्य कृषि विश्वविद्यालय के परिसर में उच्च न्यायालय के निर्माण के लिए विश्वविद्यालय की भूमि के आवंटन के खिलाफ एक छात्र समूह के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई।

आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

भाजपा ने भी घटना की निंदा की है और कहा है कि यह राज्य सरकार की अलोकतांत्रिक और छात्र विरोधी कार्रवाई को दर्शाता है। विपक्षी बीआरएस ने भी घटना की निंदा करते हुए इसमें शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

घटना की जांच के आदेश

इस घटना को गंभीरता से लेते हुए साइबराबाद पुलिस ने घटना की जांच के आदेश दिये हैं। पुलिस आयुक्तालय के एक बयान के अनुसार, साइबराबाद पुलिस के संज्ञान में कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा अनुचित कार्रवाई का एक वीडियो आया है। इसमें कहा गया, मामले में उचित कार्रवाई करने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?