न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हैदराबाद: रेलवे ट्रैक पर मिली रेप-मर्डर आरोपी की लाश, मंत्री ने दो दिन पहले दी थी 'एनकाउंटर' की धमकी

तेलंगाना के हैदराबाद जिले में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपी आज रेलवे ट्रैक पर मृत पाया गया। हैदराबाद पुलिस ने कहा कि रेलवे ट्रैक पर एक शव मिला है, जो दुष्कर्म के आरोपी का है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Sep 2021 1:25:03

 हैदराबाद: रेलवे ट्रैक पर मिली रेप-मर्डर आरोपी की लाश, मंत्री ने दो दिन पहले दी थी  'एनकाउंटर' की धमकी

तेलंगाना के हैदराबाद जिले में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपी आज रेलवे ट्रैक पर मृत पाया गया। हैदराबाद पुलिस ने कहा कि रेलवे ट्रैक पर एक शव मिला है, जो दुष्कर्म के आरोपी का है। तेलंगाना पुलिस प्रमुख ने ट्विटर पर इस व्यक्ति की तस्वीर शेयर कर खबर की पुष्टि की है। मंगलवार को तेलंगाना के मंत्री ने कहा था कि आरोपी को एनकाउंटर करावा देंगे। मंत्री के बयान के दो दिन बाद आरोपी का शव रेलवे ट्रैक पर बरामद हुआ है। हालांकि, सरकार की ओर से किसी तरह की मुठभेड़ नहीं होने की बात कही है।

पुलिस ने 30 साल के इस संदिग्ध पल्लकोंडा राजू की फोटो जारी करके 10 लाख इनाम की घोषणा की थी। आरोपी बच्ची का पड़ोसी था, जिसने कथित तौर पर रेप और हत्या की। बच्ची रविवार को राजू के घर के अंदर मृत पाई गई थी और वह तभी से लापता था।

पड़ोसी के घर में मिला था बच्ची का शव

बच्ची 9 सितंबर को हैदराबाद के सिंगरेनी कॉलोनी स्थित अपने घर से लापता हो गई थी। उसका शव अगले दिन पड़ोसी के घर में चादर में लिपटा मिला था। पोस्टमार्टम में इस बात की पुष्टि हुई है कि बच्ची का यौन उत्पीड़न किया गया और गला घोंटकर हत्या की गई। शुरुआती रिपोर्टों में कहा गया था कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन बाद में पता चला की ये सूचना झूठी थी। सके बाद इलाके में विरोध और तनाव का माहौल पैदा हो गया था। आसपास के लोगों ने बच्ची और परिवार के लिए न्याय की मांग की। कुछ ने पुलिस द्वारा मारे गए अपराधियों का जिक्र करते हुए आरोपी के एनकाउंटर की भी मांग की थी। मंत्री के टी रामाराव ने आरोपी की गिरफ्तारी की घोषणा करने वाले अपने पिछले ट्वीट को वापस लेते हुए उसे पकड़ने के लिए जन सहयोग मांगा था।

राव ने अपने पहले ट्वीट के स्क्रीनशॉट के साथ पोस्ट किया था कि मैं अपने ट्वीट को सही कर रहा हूं। मुझे गलत सूचना दी गई थी कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मुझे अपने बयान पर खेद है। अपराधी फरार है। हैदराबाद पुलिस ने उसके लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है। आइये हम सब उसे पकड़वाने के लिए प्रयास करें, ताकि जल्द न्याय हो सके।इस घटना को लेकर कई नेताओं और फिल्म अभिनेताओं समेत कई हस्तियों ने दुख प्रकट किया था। सोशल मीडिया पर जनता ने भी इस घटना पर रोष जताया था। इस वारदात के बाद तेलंगाना सरकार पर आरोपी को गिरफ्तार करने का दबाव बन रहा था, लेकिन आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर था। पुलिस ने आरोपी पर 10 लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया।

डीजीपी ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए 15 टीमें गठित कर दी थी, लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर था। गुरुवार की सुबह आरोपी का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। इस बीच सरकार के श्रम मंत्री मल्ला रेड्डी ने कहा था कि पुलिस आरोपी को पकड़ेगी और उसका एनकाउंटर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम आरोपी को छोड़ेंगे नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत