न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हैदराबाद: अपार्टमेंट में लगी आग, 9 जिंदा जले, 12 गम्भीर रूप से घायल, स्टोरेज गोदाम में रखा केमिकल बना कारण

हैदराबाद के नामपल्ली इलाके में भीषण आग लग गई है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। आग एक अपार्टमेंट में लगी है, जिसमें जलकर 6 लोगों की मौत हो गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 13 Nov 2023 3:18:23

हैदराबाद: अपार्टमेंट में लगी आग, 9 जिंदा जले, 12 गम्भीर रूप से घायल, स्टोरेज गोदाम में रखा केमिकल बना कारण

हैदराबाद। हैदराबाद में एक कार की रिपेयरिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। घटना हैदराबाद केनामपल्ली इलाके में हुई। यहां एक कार की मरम्मत का काम चल रहा था। इस दौरान ही पास में रखे केमिकल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना भीषण रूप ले लिया कि करीब 21 लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे में 9 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है तो वहीं 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि यह अपार्टमेंट चार मंजिल का है और इसके निचले हिस्से में आग लगी है, जिसमें एक कार रिपेयरिंग गैराज है, उसमें आग लगी है। आग की लपटें इतनी तेजी से फैल रही थी कि उसमें मौजूद लोग बाहर ही नहीं निकल पाए और 6 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि कई लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौजूद है और आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं। आग काफी भयानक थी और आसमान में धुएं का गुबार नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें रेस्क्यू टीम बच्चों और महिलाओं को अपार्टमेंट की खिड़कियों से नीचे उतारकर बचा रही है।

केमिकल के कारण लगी भीषण आग

जानकारी के मुताबिक, जिस जगह हादसा हुआ, वहां गाड़ी मरम्मत करने वाली एक दुकान थी। उसी के स्टोरेज गोदाम में केमिकल रखे हुए थे। जिसमें आग लग जाने के कारण इतनी बड़ी घटना हो गई। आग ने आसपास की चीजों को अपनी चपेट में ले लिया और धू-धू कर सारी चीजें जलने लगीं। स्थानीय लोगों ने किसी तरह इमारत के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। छोटे बच्चों को खिड़कियों की मदद से बाहर निकाला गया। आग लगने के बाद घंटों अफरातफरी मची रही। लोगों की चीख-पुकार से पूरा इलाका गूंज उठा।

लोगों ने बताया- पानी से नहीं बुझ रही थी आग

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक केमिकल के कारण आग लगी और यह पानी से नहीं बुझाई जा सकी। फायर ब्रिगेड को सुबह करीब 9:35 बजे जानकारी मिली थी, जिसके बाद मौके पर दमकल की कई गाड़ियों को भेजा गया। आग लगने का कारण इसके बाद हुए नुकसान का फिलहाल आंकलन नहीं किया जा सका है। इससे पहले आज के ही दिन हैदराबाद के कोठापेट में ललिता अस्पताल के पास एक दुकान में आग लग गई थी, हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था।

दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौजूद

हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने मौके पर कई गाड़ियों को रवाना कर दिया। फिलहाल दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की जद्दोजहद कर रहे हैं। इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि फायर ब्रिगेड को करीब सुबह साढ़ नौ बजे आग लगने की सूचना दी गई थी। उन्होंने बताया कि शुरू में लोगों ने पानी से आग बुझाने की कोशिश लेकिन केमिकल के कारण वे असफल रहे।

आग लगने की आज दूसरी घटना है

हैदराबाद में आग लगने की आज ये दूसरी घटना है। इससे पहले कोठापेट में ललिता अस्पताल के पास एक दुकान में आग लग गई थी। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था। बता दें कि रविवार दिवाली की रात देश के कई राज्यों से आग लगने की घटनाएँ सामने आई हैं। सबसे भीषण हादसा कल दोपहर यूपी के मथुरा में हुआ, जिसमें दर्जनभर से अधिक लोग जख्मी हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत