न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : बीच सड़क पर चाकू से ताबड़तोड़ वारकर पति ने कर दी पत्नी के बॉयफ्रेंड की हत्या, तलाश जारी

मंगलवार सुबह राजधानी जयपुर में सनसनीखेज वारदात देखने को मिली जहां बीच सड़क पर एक पति ने पत्नी के बॉयफ्रेंड का पता चलने पर उसे बीच सड़क पर चाकू से ताबड़तोड़ वारकर उसकी हत्या कर दी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 21 Dec 2021 1:35:17

जयपुर : बीच सड़क पर चाकू से ताबड़तोड़ वारकर पति ने कर दी पत्नी के बॉयफ्रेंड की हत्या, तलाश जारी

मंगलवार सुबह राजधानी जयपुर में सनसनीखेज वारदात देखने को मिली जहां बीच सड़क पर एक पति ने पत्नी के बॉयफ्रेंड का पता चलने पर उसे बीच सड़क पर चाकू से ताबड़तोड़ वारकर उसकी हत्या कर दी। वारदात सुबह करीब पांच बजे हुई। इसके बाद आरोपी पति फरार हो गया। मौके पर पहुंची विश्वकर्मा थाना पुलिस ने गंभीर घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब आरोपी की तलाश में संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही है। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि महिला के एक तीन साल की बेटी है। पति करण को शक था कि योगेश और उसकी पत्नी के नाजायज संबंधों से है। पिछले दिनों बच्ची का जन्मदिन था। तब योगेश बच्ची से मिलने जयपुर नहीं आ सका था। उसने महिला को 21 दिसंबर को सुबह जयपुर आने की बात कही थी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक योगेश कुमार दिल्ली का रहने वाला था। पिछले कई सालों से उसका एक महिला से अफेयर था। महिला अपने पति करण और तीन साल की बेटी के साथ जयपुर में विश्वकर्मा इलाके में रह रही है। प्रेमिका से मिलने के लिए योगेश दिल्ली से अक्सर जयपुर आया करता था। योगेश व उसकी प्रेमिका चोरी छिपे मिला करते थे। कुछ वक्त पहले महिला के पति करण को अवैध संबंधों का पता चल गया। तब उसने योगेश को फोन पर धमकियां दी थी कि तू जिस दिन जयपुर आएगा। वो तेरा आखिरी दिन होगा। यह अच्छे से समझ लेना।

मंगलवार को योगेश बस में बैठकर जयपुर आया। सुबह 5 बजे वह विश्वकर्मा इलाके में रोड नंबर 17 पर उद्योग विहार में बस से उतरा। उसकी प्रेमिका भी स्टैंड पर पहुंच गई। दोनों की मुलाकात हुई, तभी महिला का पति करण पीछा करते हुए वहां पहुंच गया। योगेश व अपनी पत्नी को साथ देखकर करण ने आपा खो दिया। उसने पत्नी से मारपीट शुरू कर दी। यह देख योगेश ने बीचबचाव की कोशिश की। गुस्साए करण ने योगेश पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार दिए। चाकूबाजी में योगेश बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर करण फरार हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट