न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

27 दिन तक लड़ी कोरोना से जंग और पाई जीत, एचआरसीटी स्कोर 22 और ऑक्सीजन लेवल था 30

गुड़ामालानी नालपुरा निवासी 45 वर्षीय दामी ने गंभीर स्थिति में 27 दिन भर्ती रहते हुए कोरोना पर विजय प्राप्त की। महिला का एचआरसीटी स्कोर 22 और ऑक्सीजन लेवल 30 था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 27 May 2021 1:47:52

27 दिन तक लड़ी कोरोना से जंग और पाई जीत, एचआरसीटी स्कोर 22 और ऑक्सीजन लेवल था 30

कोरोना की दूसरी लहर कहर बनकर आई हैं जिसने कई लोगों की जान ली हैं। लेकिन कई ऐसे गंभीर केस भी आए हैं जिसमें लोगों ने कोरोना से जंग लड़ते हुए मौत पर जीत पाई हैं। इससे जुड़ा एक मामला सामने आया बाड़मेर से जहां गुड़ामालानी नालपुरा निवासी 45 वर्षीय दामी ने गंभीर स्थिति में 27 दिन भर्ती रहते हुए कोरोना पर विजय प्राप्त की। महिला का एचआरसीटी स्कोर 22 और ऑक्सीजन लेवल 30 था। जिला अस्पताल के डॉक्टर विक्रम सिंह ने 27 दिन पहले भर्ती हुई दामी का सफल इलाज किया। विधायक मेवाराम जैन ने डॉक्टर और इनकी पूरी टीम को बधाई दी। डॉ विक्रम सिंह के अनुसार राजकीय अस्पताल की सीनियर जूनियर नर्सिंग पैरामेडिकल स्टाफ की टीम की मेहनत की बदौलत ही इस मरीज की जान बच पाई है।

गुड़ामालानी नालपुरा निवासी दामी (45) पत्नी फोटा खां जिला अस्पताल में 30 अप्रैल को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती हुई थी। उसके साथ ही मरीज को बैस सर्किट (वैंटिलेटर से पहले) में ले लिया था। इमरजेंसी से मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के वार्ड में शिफ्ट किया गया। डॉक्टर विक्रम सिंह ने मरीज दामी का इलाज किया। बुधवार को 27 दिन बाद उसे डिस्चार्ज किया गया और अब दामी बिल्कुल स्वस्थ्य हैं।

डॉक्टर विक्रम सिंह बताते हैं कि 30 अप्रैल की रात्रि में जिला अस्पताल में यह मरीज भर्ती हुई थी। उस समय मरीज की स्थिति गंभीर थी। एचआरसीटी स्कोर 22 और ऑक्सीजन लेवल 30 के आसपास था। मरीज को भर्ती होने से 17 दिन तक बैस सर्किट पर रखकर इलाज चलता रहा। इसके 7 दिन बाद हाई फ्लो ऑक्सीजन मास्क पर रखा गया था। फिर इसकी धीरे-धीरे रिकवरी होती गई। मरीज को दो दिन तक हमने बिना ऑक्सीजन के हॉस्पीटल में रोककर रखा। कोई तकलीफ हो जाए या ऑक्सीजन की जरूरत पड़ भी जाए लेकिन दो दिन तक ऑक्सीजन की जरूरत नही पड़ी।

डॉ विक्रम सिंह का कहना है कि बैस सर्किट गले में नली डालकर कृत्रिम ऑक्सीजन देने का तरीका हैं। वैंटिलेटर पर शिफ्ट करने से पहले पेशेन्ट को बैस सर्किट पर रखा जाता है। वो ट्यूब डालकर रखते है लेकिन इस बार हमारे प्रिंसिपल ने एक तरीका बताया था कि मास्क को बैस सर्किट से कनेक्ट करके उस पर मरीजों को रखें। यह तरीका बहुत ही कारगर साबित हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल