न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, जैसलमेर से गुजरात जा रही कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 3 मरे, 1 घायल

जानकारी के अनुसार धोरीमन्ना पुलिस थाना क्षेत्र से गुजर रहे नेशनल हाइवे पर धोरीमन्ना टोल प्लाजा के पास सोमवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से कार में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 25 Dec 2023 4:40:17

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, जैसलमेर से गुजरात जा रही कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 3 मरे, 1 घायल

बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार धोरीमन्ना पुलिस थाना क्षेत्र से गुजर रहे नेशनल हाइवे पर धोरीमन्ना टोल प्लाजा के पास सोमवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से कार में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त कार से घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने तीन को मृतक घोषित कर दिया। एक की गंभीर स्थिति होने के चलते गुजरात रेफर किया गया है।

जैसलमेर से घूमकर गुजरात की तरफ जा रहे थे

पुलिस की जानकारी के अनुसार कार को टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से वाहन भगाकर ले गया। पुलिस ने विभिन्न स्थानों से सीसीटीवी के माध्यम से जांच पड़ताल शुरू की है। वहीं मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस की जानकारी के अनुसार सोमवार को सुबह करीब 7.30 बजे कार में चार लोग जैसलमेर से घूमकर गुजरात की तरफ जा रहे थे । इस दौरान टोल प्लाजा से एक किलोमीटर पहले सामने से आ रही गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार चार लोग बुरी तरह से अंदर की तरफ फंस गए।

बड़ी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला

आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर कार से घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया। बड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर व आगे की तरफ बैठे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने चार घायलों को धोरीमन्ना उप जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की जानकारी के मुताबिक हादसे में कार सवार विष्णुभाई पुत्र रमण भाई उम्र 49 वर्ष निवासी गांधी नगर अहमदाबाद को गंभीर अवस्था में रेफर किया गया। वहीं हादसे में जितेन भाई पुत्र गिरधर भाई पटेल, विष्णु भाई पुत्र प्रहलाद भाई उम्र 50 वर्ष गांधीनगर अहमदाबाद, जिगनेश कुमार पुत्र चन्दु भाई पटेल की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों मृतकों के शव मोर्चरी में रखवा कर परिजनों को सूचना दी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट