न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शुरू हुई होम डिलिवरी… महाकुंभ से वंचित रह गए श्रद्धालुओं तक पहुंचेगा संगम का पवित्र जल

योगी सरकार के निर्देश पर अग्निशमन विभाग की 300 से अधिक गाड़ियां संगम का पवित्र जल प्रदेश के सभी जिलों में पहुंचा रही हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 01 Mar 2025 12:18:39

शुरू हुई होम डिलिवरी… महाकुंभ से वंचित रह गए श्रद्धालुओं तक पहुंचेगा संगम का पवित्र जल

प्रयागराज महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। उनकी धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक अनोखी पहल की है, जिससे कोई भी इस पवित्र अवसर से वंचित न रहे। जो लोग किसी कारणवश महाकुंभ में नहीं आ सके, उनके लिए त्रिवेणी के जल में स्नान का विशेष अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है।

योगी सरकार के निर्देश पर अग्निशमन विभाग की 300 से अधिक गाड़ियां संगम का पवित्र जल प्रदेश के सभी जिलों में पहुंचा रही हैं। अग्निशमन एवं आपात सेवा की अपर पुलिस महानिदेशक पद्मजा चौहान ने इस पहल की जिम्मेदारी संभाली है। महाकुंभ में आई दमकल गाड़ियों में संगम का जल भरकर प्रदेश के 75 जिलों में भेजा जा रहा है, जिससे वहां के श्रद्धालु भी इस जल से स्नान कर पुण्य लाभ कमा सकें। इससे पहले प्रदेश की जेलों में बंद 90,000 से अधिक कैदियों को भी यह सौभाग्य प्राप्त हुआ था।

आज से शुरू हुई संगम के पवित्र जल की विशेष वितरण योजना

अपर पुलिस महानिदेशक पद्मजा चौहान के निर्देश पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा को प्रदेश के सभी 75 जिलों में संगम का पवित्र जल भेजने का आदेश दिया गया है। इस विशेष पहल की शुरुआत आज की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार, उन श्रद्धालुओं के लिए यह व्यवस्था की गई है जो किसी कारणवश महाकुंभ में स्नान नहीं कर सके। सरकार की इस योजना के तहत अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग ने दमकल गाड़ियों में संगम का जल भरकर पूरे प्रदेश में भेज दिया है, जिससे श्रद्धालु अपने जिलों में ही इस पवित्र जल का लाभ उठा सकें।

maha kumbh 2025,sangam holy water,sacred water delivery,prayagraj kumbh,spiritual initiative,uttar pradesh government,sangam water distribution,maha kumbh devotees,religious pilgrimage,kumbh mela updates

5 लाख लीटर से अधिक पवित्र जल की होम डिलीवरी

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि महाकुंभ के लिए प्रदेशभर से 300 से अधिक दमकल गाड़ियां जुटाई गई थीं। प्रत्येक दमकल वाहन की जल धारण क्षमता अलग-अलग है, लेकिन औसतन एक दमकल में करीब 5000 लीटर पानी आता है। इस पहल के तहत संगम का 5 लाख लीटर से अधिक पवित्र जल प्रदेश के विभिन्न जिलों में भेजा जा रहा है। जिला प्रशासन स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर इस जल को उन श्रद्धालुओं तक पहुंचाएगा, जो किसी कारणवश महाकुंभ में स्नान करने से वंचित रह गए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल