न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

होली के दिन गोलीकांड, जमीनी विवाद के चलते हरियाणा में BJP नेता सुरेंद्र जवाहरा की हत्या

हरियाणा के सोनीपत में होली के दिन भाजपा नेता सुरेंद्र जवाहरा की जमीनी विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में मामला रंजिश का बताया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 15 Mar 2025 10:23:19

होली के दिन गोलीकांड, जमीनी विवाद  के चलते हरियाणा में  BJP नेता सुरेंद्र जवाहरा की हत्या

हरियाणा के सोनीपत में होली के दिन भाजपा नेता और मुंडलाना मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जवाहरा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्हें तीन गोलियां मारी गईं। प्रारंभिक जांच में यह मामला जमीनी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि पड़ोसी, जिनके साथ सुरेंद्र का जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, ने रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। सदर थाना पुलिस इस हत्याकांड की गहन जांच कर रही है ताकि वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। यह वारदात शुक्रवार रात करीब साढ़े 9 बजे जवाहरा गांव में हुई, जब पड़ोसी ने सुरेंद्र जवाहरा को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र ने अपने पड़ोसी से उसकी बुआ के नाम की जमीन खरीदी थी, जिसके कारण दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

आरोपी ने माथे और पेट में मारी गोली

मृतक सुरेंद्र जवाहरा ने जिस जमीन को खरीदा था, उस पर कदम रखने तक की चेतावनी उसके पड़ोसी ने दी थी। विवादित जमीन पर बुआई करने से नाराज पड़ोसी ने होली की रात सुरेंद्र पर तीन गोलियां चला दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

होली के दिन सुरेंद्र ने अपने परिवार और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जमकर जश्न मनाया। लेकिन जब वे घर लौटे, तो पड़ोसी ने घात लगाकर उन पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए सुरेंद्र एक दुकान में भागकर घुसे, लेकिन हमलावर ने पीछा करते हुए उनके माथे और पेट में गोली मार दी।

क्या यही थी हत्या की असली वजह?

सुरेंद्र जवाहरा को माथे और पेट में गोली मारी गई, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हत्या की वजह केवल जमीनी विवाद ही नहीं, बल्कि एक और कारण भी सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र की पत्नी ने साल 2022 में सरपंच चुनाव लड़ा था। हालांकि, वह मामूली अंतर से चुनाव हार गई थीं, लेकिन इस दौरान कृष्ण सरपंच उनके विरोध में था। सुरेंद्र और कृष्ण के बीच पहले से ही तनातनी चल रही थी, और आशंका जताई जा रही है कि यह पुरानी रंजिश भी हत्या की वजह हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत