न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक के शिवमोग्गा शहर में ईद मिलाद जुलूस के दौरान हिंदू-मुस्लिम विवाद, दो पुलिसकर्मी सहित 6 घायल, 60 हिरासत में

कर्नाटक के शिवमोग्गा शहर में ईद मिलाद जुलूस के दौरान हिंदू और मुस्लिम समुदायों के सदस्यों के बीच विवाद शुरू हो गया। टीपू सुल्तान के कटआउट को लेकर कथित विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें दो पुलिसकर्मियों सहित छह लोग घायल हो गए। यह घटना रविवार शाम को हुई, जिसके बाद पुलिस ने एहतियात के तौर पर इलाके में सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 02 Oct 2023 8:35:13

कर्नाटक के शिवमोग्गा शहर में ईद मिलाद जुलूस के दौरान हिंदू-मुस्लिम विवाद, दो पुलिसकर्मी सहित 6 घायल, 60 हिरासत में

नई दिल्ली। कर्नाटक के शिवमोग्गा शहर में ईद मिलाद जुलूस के दौरान हिंदू और मुस्लिम समुदायों के सदस्यों के बीच विवाद शुरू हो गया। टीपू सुल्तान के कटआउट को लेकर कथित विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें दो पुलिसकर्मियों सहित छह लोग घायल हो गए। यह घटना रविवार शाम को हुई, जिसके बाद पुलिस ने एहतियात के तौर पर इलाके में सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोमवार को कहा कि लगभग 60 लोगों को पुलिस हिरासत में लिया गया है और कानून व्यवस्था की स्थिति अब नियंत्रण में है। रविवार शाम को एक बहस छिड़ गई जब कुछ लोगों ने तत्कालीन मैसूर के शासक टीपू सुल्तान के कटआउट पर आपत्ति जताई। इस कट ऑउट में कथित तौर पर भगवा पोशाक पहने योद्धाओं को टीपू सुल्तान द्वारा मारते हुए दिखाया गया था। विवाद के बाद पुलिस ने कटआउट को पर्दे से ढक दिया।

तनाव को शांत करने के प्रयासों के बावजूद रागीगुड्डा इलाके में ईद के जुलूस के दौरान स्थिति बिगड़ गई। कथित तौर पर घरों पर पत्थर फेंके गए, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने जवाबी कार्रवाई की। नियंत्रण पाने के लिए पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करते हुए लाठीचार्ज किया। दो पुलिसकर्मियों समेत छह लोग घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। झड़प के दौरान कई घर और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

धारा 144 लागू
धारा 144 लागू कर दी गई है और अतिरिक्त सुरक्षा उपाय (जिसमें रैपिड एक्शन फोर्स, कर्नाटक राज्य रिजर्व पुलिस बल, जिला सशस्त्र रिजर्व और स्थानीय पुलिस की तैनाती शामिल है) संवेदनशील क्षेत्रों में लागू किए गए हैं। शिवमोग्गा के एसपी जीके मिथुन कुमार ने मीडिया को बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और शिवमोग्गा शहर के रागीगुड्डा इलाके में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है।

कर्नाटक के शिक्षा मंत्री मधु बंगारप्पा ने कहा, “कल एक भव्य ईद मिलाद जुलूस आयोजित किया जा रहा था। यहां तक कि गणेश उत्सव भी भव्य तरीके से आयोजित किया गया है। पुलिस बल तैनात किया गया था और दोनों समुदायों को एक-दूसरे का सम्मान करने के लिए कहा गया था। कुछ ईद मिलाद के जुलूस के दौरान उपद्रवियों ने जानबूझकर पथराव किया और पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है।”

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा