न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिमानी नरवाल मर्डर: हरियाणा पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, सूटकेस में मिला था कांग्रेस कार्यकर्ता का शव

हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल मर्डर केस में पुलिस को 36 घंटे बाद बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Mon, 03 Mar 2025 9:03:39

हिमानी नरवाल मर्डर: हरियाणा पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, सूटकेस में मिला था कांग्रेस कार्यकर्ता का शव

हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल मर्डर केस में पुलिस को 36 घंटे बाद बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। आरोपी की पहचान सचिन के रूप में हुई है, जो मृतका हिमानी नरवाल का दोस्त था। उसने हिमानी की हत्या उसके विजयनगर स्थित घर में की और शव को एक सूटकेस में बंद कर 800 मीटर दूर सांपला बस स्टैंड के पास फेंक दिया। इसके बाद आरोपी दिल्ली फरार हो गया था।

आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

हरियाणा पुलिस ने आरोपी सचिन को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से हिमानी का मोबाइल फोन और ज्वेलरी भी बरामद की है। पुलिस आज सोमवार को इस मामले का पूरा खुलासा कर सकती है।

एक मार्च को मिला था शव

हिमानी नरवाल का शव 1 मार्च को रोहतक हाईवे के पास सांपला बस स्टैंड के पास एक सूटकेस में मिला था। शव का चेहरा नीला पड़ चुका था, और हाथों पर मेहंदी लगी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू की।

शादी की हो रही थी तैयारी

हिमानी नरवाल कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ नजर आई थीं, जिससे वह चर्चा में रही थीं। उनके पिता ने पहले आत्महत्या कर ली थी, जबकि रंजिश के कारण उनके भाई की हत्या हो चुकी थी। हिमानी अपनी मां और एक भाई के साथ विजयनगर, रोहतक में रहती थीं। परिवार के मुताबिक, उनकी शादी के लिए लड़के की तलाश की जा रही थी और वह 2025 में शादी करने वाली थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान

रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी

थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित

मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी

BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश

परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’

‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?

25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान

पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा

बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी

‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया

टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया

पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी

'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज