न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रांची लौटे हेमन्त सोरेन, पत्नी कल्पना को साथ लेकर विधायकों के साथ कर रहे मीटिंग

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 40 घंटे तक लापता होने की चल रही अटकलों के बीच मंगलवार की सुबह वह अचानक रांची पहुंच गये। उन्होंने अपनी पार्टी जेएमएम तथा गठबंधन के कांग्रेस और आरजेडी के सभी विधायकों को रांची बुलाया है और हालात पर नजर रखने को कहा है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि ईडी उन्हें गिरफ्तार कर सकती है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 30 Jan 2024 7:27:09

रांची लौटे हेमन्त सोरेन, पत्नी कल्पना को साथ लेकर विधायकों के साथ कर रहे मीटिंग

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 40 घंटे तक लापता होने की चल रही अटकलों के बीच मंगलवार की सुबह वह अचानक रांची पहुंच गये। उन्होंने अपनी पार्टी जेएमएम तथा गठबंधन के कांग्रेस और आरजेडी के सभी विधायकों को रांची बुलाया है और हालात पर नजर रखने को कहा है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि ईडी उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। कथित भूमि घोटाले और मनी लॉड्रिंग केस में आरोपी हेमंत सोरेन से प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ करना चाहती है। सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय को ईमेल भेजकर सूचित किया था कि वह बुधवार (31 जनवरी) को दोपहर एक बजे अपने आवास पर अपना बयान दर्ज कराने के लिए तैयार हैं।

राजभवन में भी हलचलें तेज हो गई हैं, सुरक्षा कड़ी की गई

फिलहाल रांची पहुंचने के तुरंत बाद सीएम हेमंत सोरेन अपने हाउस में विधायकों के साथ मीटिंग शुरू कर दी। इस मीटिंग में उनकी पत्नी कल्पना भी मौजूद रहीं। इस बीच राजभवन में भी हलचलें तेज हो गई हैं। राज्यपाल ने मुख्य सचिव और डीजीपी को बुलाकर पूरे मामले की जानकारी मांगी है। मंगलवार की सुबह रांची में झारखंड के सीएम आवास, राजभवन और ईडी आफिस के 100 मीटर के क्षेत्र में धारा 144 भी लगा दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास, राजभवन और डोरंडा स्थित प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय सहित रांची के प्रमुख इलाकों में पूर्वाह्न 10 बजे से रात 10 बजे तक निषेधाज्ञा लागू की गई है।

सोमवार को ईडी ने सोरेन के दिल्ली आवास में ली थी तलाशी

हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) से उन्हें अब तक 10 बार समन भेजा जा चुका है। हाल ही में उनसे रांची में पूछताछ हुई थी। अगली पूछताछ के लिए ईडी ने उन्हें समय देने को कहा था लेकिन सोरेन ने बजट सत्र की व्यस्तता की वजह से समय न दे पाने की अपनी विवशता बताकर मिलने से मना कर दिया। इस बीच ईडी ने उनके दिल्ली पहुंचने की सूचना पर सोमवार को उनके आवास पहुंच गई। लेकिन 13 घंटे तक छानबीन के बाद सोरेन से नहीं मिल सकी। इस दौरान हरियाणा के नंबर वाली एक बीएमडब्ल्यू कार, 36 लाख रुपये कैश और कई दस्तावेज ईडी के अधिकारी जब्त कर लिये। कार के ड्राइवर को भी पूछताछ के लिए अपने साथ ले गये।

ऐसा कहा जा रहा है कि सीएम हेमंत सोरेन कानूनी विशेषज्ञों से मुलाकात कर अपने बचाव के लिए रास्ते तलाश कर रहे हैं। उनके दिल्ली दौरे को भी इसी उद्देश्य से किए जाने की चर्चा है।

उधर, राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने राजभवन में मुख्य सचिव लालबियाक्तलुआंगा खियांग्ते और अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अविनाश कुमार समेत अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग करके सुरक्षा हालातों की समीक्षा की। डीजीपी ने बताया, ‘‘कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य भर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है और 7,000 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।’’

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत