न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीलंका में भारी बारिश ने बरपाया कहर, 10 मरे, 6 लापता, स्कूल बंद

श्रीलंका में भारी बारिश ने कहर बरपा रखा है। भारी बारिश के कारण आई बाढ़ की वजह से सोमवार को स्कूल बंद कर दिए गए। कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं भी हुई हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 03 Jun 2024 2:38:57

श्रीलंका में भारी बारिश ने बरपाया कहर, 10 मरे, 6 लापता, स्कूल बंद

कोलंबो। श्रीलंका में भारी बारिश ने कहर बरपा रखा है। भारी बारिश के कारण आई बाढ़ की वजह से सोमवार को स्कूल बंद कर दिए गए। कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं भी हुई हैं। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बाढ़ और बारिश संबंधी अन्य घटनाओं में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग लापता हैं। शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि स्कूलों को दोबारा खोलने को लेकर फैसला मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा।

समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, देश में रविवार से हुई मूसलाधार बारिश के कारण कई स्थानों पर भारी तबाही हुई है, जिसके चलते घरों, खेतों और सड़कों पर पानी भर गया है और अधिकारियों को ऐहतियात के तौर पर बिजली आपूर्ति रोकनी पड़ी है। आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार रविवार को राजधानी कोलंबो और सुदूर रतनपुरा जिले में छह लोगों की बहने और डूबने से मौत हो गई जबकि पहाड़ों से मिट्टी कट कर मकानों पर गिरने से तीन अन्य लोगों की जान चली गई। पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई। रविवार से छह लोग लापता हैं।

श्रीलंका में करीब दस दिन से मानसून की तेज बारिश हो रही है, जिसकी वजह से घरों, खेतों और सड़कों पर पानी भर गया है। राजधानी के मुख्य अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. रुकशान बेल्लाना ने बताया कि कोलंबो में शुक्रवार को एक चलती बस पर विशाल पेड़ गिर गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए।

श्रीलंका के आपदा प्रबंधन केंद्र ने बताया कि इसके अलावा गाले जिले में मिट्टी खिसकने के दौरान एक व्यक्ति के घर पर बड़ा पत्थर गिर गया, जिसके नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। केंद्र ने बताया कि बाढ़ आने और मिट्टी धंसने से 12 जिलों में सैकड़ों मकान क्षतिग्रस्त हु¬ए हैं और 50 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र के मुताबिक, 1473 परिवारों को अस्थायी आवासों में ठहराया गया है।

श्रीलंका का तटीय जिला मतारा बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है, जहां सप्ताह भर से ज्यादा समय से बारिश हो रही है और अधिकतर हिस्से बाढ़ की चपेट में हैं। मतारा में भूस्खलन के खतरे और बाढ़ की वजह से विद्यालयों को बंद कर दिया गया।

तैनात किए गए नौसेना और थलसेना के जवान

केंद्र ने एक बयान में कहा कि सोमवार तक 5,000 से अधिक लोगों को बचाव केंद्र ले जाया गया है और 400 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। पीड़ितों को बचाने और भोजन व अन्य जरूरी सामान पहुंचाने के लिए नौसेना और थलसेना के जवानों को तैनात किया गया है। श्रीलंका में मई के मध्य में भारी मानसूनी बारिश होने के बाद से मौसम प्रतिकूल है। इससे पहले कई इलाकों में तेज हवाओं के चलते पेड़ उखड़ गए, जिनमें नौ लोगों की मौत हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर