#WATCH | Puducherry receives light showers. Late-night visuals from East Coast Road.
— ANI (@ANI) Nov मौसम विभाग के अनुसार, भारी से बहुत भारी बारिश सोमवार तक जारी रहेगी, हालांकि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र कम दबाव वाले क्षेत्र में केंद्रित होने की संभावना नहीं है।
IMD has predicted heavy to very heavy rainfall in the Union Territory from 26th to 29th November. pic.twitter.com/pm9MsBabpQ
बाढ़ में बहे 16 लोग अब भी लापता
दूसरी ओर आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के कडापा जिले में हाल में आई बाढ़ में बहे 16 लोग अब तक नहीं मिले हैं। राज्य सरकार ने यह भी बताया कि बाढ़ की वजह से अब तक 44 लोगों की मौत हो गई हैं। मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने मृतकों और लापता लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा दिया है। देश के सबसे सूखाग्रस्त जिलों में से एक अनंतपुर भी बाढ़ की चपेट में है। तिरुपति में भी भयंकर बारिश हुई है।
















