न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP, राजस्थान समेत इन 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कई जगहों पर बिजली गिरने की आशंका

देश में रुक-रूककर हो रही बारिश ने कई जगहों पर तबाही मचा रखी है। मुंबई में बीती रात से हो रही भारी बारिश के कारण जगह-जगह पर पानी भर गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 18 Jul 2021 1:56:57

UP, राजस्थान समेत इन 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कई जगहों पर बिजली गिरने की आशंका

देश में रुक-रूककर हो रही बारिश ने कई जगहों पर तबाही मचा रखी है। मुंबई में बीती रात से हो रही भारी बारिश के कारण जगह-जगह पर पानी भर गया है। बारिश से सबसे खराब हालात निचले इलाकों में देखने को मिल रहे हैं। मुंबई के निचले इलाकों में बारिश का पानी घुसने के कारण पानी घरों के अंदर तक पहुंच गया है। भारी बारिश के कारण चेंबूर में दीवार गिरने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। वहीं विक्रोली में बारिश के चलते एक चाल के ढहने की खबर है, जिसमें कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

मौसम विभाग की मानें, तो रविवार और सोमवार को देश के कई राज्यों में जोरदार बारिश होने के आसार हैं। आज उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, बिहार और राजस्थान के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, कल यानी सोमवार को जम्मू-कश्मीर, लदाख और पंजाब के लिए यलो अलर्ट है। ऐसे में आइए जानतें हैं कि प्रमुख राज्यों में कैसा रहेगा आने वाले दो-तीन दिनों में मौसम....

उत्तर प्रदेश के 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

पिछले 24 घंटे से राज्य के 32 जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने यहां के 9 जिलों (लखीमपुर खीरी, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, वाराणसी, संत रविदास नगर, मिर्जापुर और प्रयागराज ) के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां 87 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बिजली भी गिर सकती है।

उत्तराखंड में बाढ़ और लैंडस्लाइड की चेतावनी

राज्य के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट दिया गया। इसमें उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ शामिल हैं। आगे आने वाले दो-तीन दिन में बाढ़ और लैंडस्लाइड की चेतावनी दी गई है।

छत्तीसगढ़ के 8 जिलों में बिजली गिरने की आशंका

राज्य के 8 जिलों (सूरजपुर, सरगुजा, कोरिया, कोरबा, जशपुर और दक्षिण क्षेत्र के बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा) में अगले 4-5 घंटों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बस्तर संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड की आशंका

शिमला के मौसम विभाग ने शनिवार को चेतावनी जारी की है कि अगले तीन-चार दिन में राज्य में भारी बारिश के चलते जमीन धंसने की आशंका है। विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि लैंडस्लाइड के चलते कई स्टेट और नेशनल हाईवे जाम होने, नदी-नालों में उफान आ सकता है।

जम्मू-कश्मीर में बाढ़ की चेतावनी

जम्मू-कश्मीर के मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले तीन दिनों में भारी बारिश के चलते जमीन खिसकने, बाढ़ और निचले क्षेत्रों में पानी जमा होने की आशंका है। जम्मू-श्रीनगर, श्रीनगर-लेह, डोडा-किश्तावर और मुगल रोड पर ट्रैफिक पर भी असर पड़ सकता है। कृषि और बागवानी भी प्रभावित होगी।

महाराष्ट्र में बाढ़ जैसे हालात

मुंबई में बीते तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। चेंबूर, कांदिवली और बोरिवली पूर्व में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रविवार को सुबह से ही कई इलाकों में बारिश हो रही है। आज दिन भर यहां मध्यम से लेकर तेज बारिश होने के आसार है।

बिहार में यलो अलर्ट

बिहार के कई क्षेत्रों में शनिवार को अच्छी बारिश हुई, जिसके अगले कुछ दिन तक होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार और सोमवार को तेज बारिश हो सकती है। रविवार को आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आंशका को देखते हुए ऑरेज अलर्ट जारी किया गया है, सोमवार के लिए यहां यलो अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर