न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मंडाविया आज 9 राज्‍यों संग करेंगे बैठक, कोरोना स्थिति पर करेंगे चर्चा

मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मंडाविया जम्मू कश्‍मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्‍तराखंड, दिल्‍ली, लद्दाख, उत्‍तर प्रदेश और चंडीगढ़ के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रियों के साथ बैठक करके राज्‍यों में कोरोना की स्थिति पर चर्चा करेंगे और वहां के हालात जानेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। यह बैठक मंगलवार को सुबह 10:30 बजे होगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 25 Jan 2022 9:11:54

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मंडाविया आज 9 राज्‍यों संग करेंगे बैठक, कोरोना स्थिति पर करेंगे चर्चा

देश इस समय कोरोना की तीसरी लहर का सामना कर रहा है। तीसरी लहर के पीछे ओमिक्रॉन वैरिएंट को जिम्मेदार बताया जा रहा है। देश में इस समय 22.28 लाख एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीज है। इस बीच मंगलवार को केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मंडाविया 9 राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रियों के साथ अहम बैठक करने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मंडाविया जम्मू कश्‍मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्‍तराखंड, दिल्‍ली, लद्दाख, उत्‍तर प्रदेश और चंडीगढ़ के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रियों के साथ बैठक करके राज्‍यों में कोरोना की स्थिति पर चर्चा करेंगे और वहां के हालात जानेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। यह बैठक मंगलवार को सुबह 10:30 बजे होगी।

इसके पहले भी केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मंडाविया कोरोना संक्रमण को लेकर महाराष्‍ट्र, मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान, गुजरात, गोवा, दादरा एवं नगर हवेली और दमन दीव के प्रमुख सचिवों और स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रियों के साथ बैठक कर चुके हैं। इस दौरान उन्‍होंने इन राज्‍यों में कोरोना संक्रमण से निपटने की तैयारियों, टीकाकरण और आगे की रणनीति पर चर्चा की थी।

देश में बीते दिन मिले 2.5 लाख नए मरीज

बीते दिन देश में कोरोना के नए मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 2,52,774 नए मरीज मिले वहीं, 2.66 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 607 लोगों की मौत हुई है। पिछले दिन के मुकाबले नए संक्रमितों में करीब 53 हजार की कमी आई है। देश में फिलहाल कुल एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 22.28 लाख है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला