Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लड़ाकू जेट से मारा गया हमास की एंटी टैंक मिसाइल यूनिट का प्रमुख

इजरायली सेना ने हमास की एंटी टैंक मिसाइल यूनिट के प्रमुख को मार गिराया है। आईडीएफ ने जानकारी देते हुए बताया कि सेंट्रल कैंप ब्रिगेड में हमास की एंटी-टैंक मिसाइल यूनिट के प्रमुख इब्राहिम अबू-मघसिब को आईएसए और आईडीएफ ने खुफिया जानकारी के आधार पर एक लड़ाकू जेट हमले में मार गिराया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 09 Nov 2023 7:45:03

लड़ाकू जेट से मारा गया हमास की एंटी टैंक मिसाइल यूनिट का प्रमुख

नई दिल्ली। गाजा पट्टी के उत्तरी इलाके में तकरीबन इजरायली सेना ने पूरी तरह कब्जा कर लिया है। इजरायली सेना के गाजा शहर में पहुंचने से पहले बड़ी संख्या में फिलिस्तीनी दक्षिणी गाजा की ओर जा चुके हैं। एक दिन में पचास हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी दक्षिणी गाजा में गए हैं। इजरायल लगातार हमास के ठिकानों पर हमला कर रहा है। अब इजरायल के निशाने पर हमास के कुख्यात और टॉप लीडर हैं। उन्हें अब टारगेट किया जा रहा है। अब तक हमास के 20 अधिक बड़े कमांडर और 1000 से अधिक आतंकवादी मारे जा चुके हैं।

आज तक के अनुसार इस कड़ी में इजरायली सेना ने हमास की एंटी टैंक मिसाइल यूनिट के प्रमुख को मार गिराया है। आईडीएफ ने जानकारी देते हुए बताया कि सेंट्रल कैंप ब्रिगेड में हमास की एंटी-टैंक मिसाइल यूनिट के प्रमुख इब्राहिम अबू-मघसिब को आईएसए और आईडीएफ ने खुफिया जानकारी के आधार पर एक लड़ाकू जेट हमले में मार गिराया। साथ ही ड्रोन प्लांट और हथियारों का जखीरा भी बरामद किया है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अबू-मघसिब ने इजरायली नागरिकों और आईडीएफ बलों पर कई टैंकरोधी हमलों के निर्देश दिए। जमीनी बलों की सहायता के हिस्से के रूप में, इजरायली नौसेना बलों ने गाजा में आईडीएफ सैनिकों पर हमला करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली हमास की एंटी-टैंक मिसाइल लॉन्चिंग चौकियों पर हमला किया।

हमास के हथियारों का जखीरा भी बरामद

आईडीएफ ने यह भी कहा कि उसने गाजा में एक आवासीय इमारत के अंदर हमास के ड्रोन विनिर्माण संयंत्र और हथियार डिपो को भी खोज निकाला है। आईडीएफ ने कहा कि उसके सैनिकों ने यूएवी और हथियारों के उत्पादन और भंडारण के लिए उपयोग की जाने वाली हमास हथियार निर्माण और भंडारण सुविधा की खोज की। यह साइट उत्तरी गाजा में शेख राडवान पड़ोस के केंद्र में स्कूलों के नजदीक एक आवासीय इमारत में स्थित थी।
हमास पोस्ट पर इजरायल का कब्जा

बता दें कि बुधवार को 10 घंटे से अधिक की लड़ाई के बाद आईडीएफ हमास पोस्ट पर कब्जा करने में सफल रहा। ऑपरेशन के दौरान, बलों ने आतंकवादियों का सफाया कर दिया, कई हथियार जब्त कर लिए, और सुरंग शाफ्ट को उजागर कर दिया, जिसमें एक प्रीस्कूल के पास स्थित था और जो एक विस्तृत भूमिगत पथ की ओर जाता था।

7 अक्टूबर से जारी है जंग

ज्ञातव्य है कि हमास द्वारा 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमला कर दिया गया था। इसके बाद से दोनों के बीच जंग जारी है। इजरायल में 7 अक्टूबर को हमास के हमलों में 1,400 लोग मारे गए। वहीं हमास ने 240 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया। इसके बाद इजरायल ने युद्ध का ऐलान करते हुए गाजा में ताबड़तोड़ सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी, जिसमें अब तक 10,000 से अधिक फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है। वहीं हजारों घायल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका