न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीने के आर-पार हुए 40 फीट के 2 सरिए, 5 घंटे चले ऑपरेशन के बाद बची जान

करीब 5 घंटे तक चले जटिल ऑपरेशन के बाद डॉक्टर्स ने युवक के शरीर से सरिए के दो टुकड़े निकाले। अब युवक खतरे से बाहर है। उसके परिजनों ने डॉक्टरों की टीम का आभार जताया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 31 Oct 2021 4:12:36

 सीने के आर-पार हुए 40 फीट के 2 सरिए, 5 घंटे चले ऑपरेशन के बाद बची जान

करीब 5 घंटे तक चले जटिल ऑपरेशन के बाद डॉक्टर्स ने युवक के शरीर से सरिए के दो टुकड़े निकाले। अब युवक खतरे से बाहर है। उसके परिजनों ने डॉक्टरों की टीम का आभार जताया है।

गन्नौर के पास जुगाड़ की बाइक पर सरिया लादकर ले जा रहे एक ड्राइवर ने बाइक सवार 18 साल के कर्ण को टक्कर मार दी थी। हादसा इतना भयानक था कि दो सरिए कर्ण के सीने के आर-पार हो गए थे। हादसे की जानकारी मिलते ही उसके परिजन जब मौके पर पहुंचे तो देखा की कर्ण के सीने में जो सरिए घुसे हुए थे, उनकी लंबाई करीब 40 फीट थी। परिजनों ने उसे आनन-फानन में खानुपर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर्स ने उसे रोहतक PGI रेफर कर दिया। PGI में की गई सर्जरी में डॉक्टर्स ने रात को ही कटर मशीन से सरिए को काटने और उसकी जान बचाने की कोशिश शुरू कर दी। रात भर उसे डॉक्टर की निगरानी में रखा गया, जिसके बाद उसके पेट में घुसे हुए 2 सरिए बाहर निकाले गए। पेट से सरिया निकालने के बाद उसे स्पेशल वार्ड में भर्ती किया गया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है और वह अब खतरे से बाहर है।

सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ एसएस लोहचब के नेतृत्व में डॉ संदीप सिंह, डॉ फर्कलीना, प्रो नवीन महलोत्रा, डॉ इंद्रा मलिक ने इस सर्जरी को किया। डॉक्टर्स ने कहा कि यह उनके लिए बहुत बड़ा चैलेंज था। ऐसे केस उन्होंने बहुत ही कम देखे हैं, क्योंकि इस तरह के केस में अधिकांश घायलों की मौके पर ही मौत हो जाती है। कुछ लोग अस्पतालों तक भी नहीं पहुंच पाते हैं। सरिए इस तरह शरीर में घुसे हुए थे कि हवा तक भी आने-जाने का रास्ता नहीं था। सरियों को चार हिस्सों में शरीर से बाहर निकाला गया। इस सफल और आश्चर्यजनक सर्जरी के बाद PGI की वाइस चांसलर IAS डॉ जी अनुपमा, DGMERN ने चिकित्सकों की टीम को शाबाशी दी है। घायल कर्ण के परिजनों ने भी डॉक्टरों का आभार जताया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

कोचिंग संस्थान विवाद मामले में खान सर को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीकॉप्टर के ऊपर उड़ता मिला ड्रोन; 10 मिनट तक रुकी उड़ान

20-30 करोड़ के ऑफर वाले दावे पर घिरे CM उमर अब्दुल्ला, BJP ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

1100 रुपये की पेंशन निकालने पहुंचे बुजुर्ग, खाते में दिखे 7 अरब 59 करोड़ रुपये; बैलेंस देख बैंक कर्मी भी रह गए हैरान

बद्रीनाथ धाम चढ़ावा गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार; BKTC का निलंबित कर्मचारी निक

हॉलीवुड डेब्यू को लेकर उत्साहित दिशा पाटनी, ऑस्कर विजेता निर्देशक की फिल्म में निभाएंगी अहम भूमिका

'धमाल 4' की आंधी के बीच भी कायम है 'वेलकम टू द जंगल' का दम, तीसरे रविवार बढ़ी कमाई; जानें अब तक का कलेक्शन

विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, युवराज सिंह-संजू सैमसन के साथ पहुंचे सेंटर कोर्ट; पसंदीदा टेनिस स्टार का भी किया खुलासा

जीतू पटवारी का बड़ा दावा, दतिया में कांग्रेस 25 हजार वोटों से जीतेगी; बोले- नरोत्तम मिश्रा लड़ते तो डबल अंतर से हारते

फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर

घरेलू विवाद ने ली जान, पत्नी ने गुस्से में पति पर फेंका मोबाइल; सिर में चोट लगने के बाद हुई मौत

बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार

घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी

'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल