न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा: खट्टर सरकार का बड़ा फैसला - गांव-गांव में होगी कोरोना जांच, बनाईं 8000 टीमें

हरियाणा में कोरोना की मौजूदा स्तिथि को लेकर सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पंचायत विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 08 May 2021 6:01:49

हरियाणा:  खट्टर सरकार का बड़ा फैसला - गांव-गांव में होगी कोरोना जांच, बनाईं 8000 टीमें

हरियाणा में कोरोना की मौजूदा स्तिथि को लेकर सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पंचायत विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की। मुख्यमंत्री ने बैठक में ग्रामीण इलाकों में कोरोना टेस्टिंग के लिए हर घर तक पहुंचने के आदेश दिये हैं। इसके साथ ही उन्होंने सभी पत्रकारों को टीके लगाए जाने की के निर्देश दिए। इसके लिए सभी जिलों के मीडिया केन्द्रों पर टीकाकरण की तैयारी की जाएगी। इसके लिए प्रशिक्षु डॉक्टरों के नेतृत्व में 8,000 टीमों का गठन करने का निर्देश दिया है। जिसमें आशा, आंगनवाड़ी और स्वास्थ्य कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। सीएम खट्टर ने कहा कि गांव में धर्मशाला, सरकारी स्कूलों या आयुष केंद्रों को आइसोलेशन सेंटर में तब्दील किया जाए। गांवों में टेस्टिंग के लिए 8000 टीमें बनाने के निर्देश, आशा वर्कर, आंगनवाड़ी वर्कर और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को मिलाकर गठन करने के निर्देश दिए गए है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शहरों कस्बों के अलावा गांव-गांव तक पहुंचकर लोगों की जांच किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर हाल में कोरोना संक्रमण की चेन का तोडऩा जरूरी है। इसके लिए अधिकारी पूरी तरह से जुट जाएं। आशा वर्कर, आंगनवाड़ी वर्कर और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी गांव गांव पहुंचकर टेस्टिंग कर संक्रमित लोगोंं को मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराएंगे। इसके साथ ही पत्रकारों को भी प्रदेश में जरूरी रूप से टीका लगाया जाए। पत्रकारों को रिपोर्टिंग करते समय कोरोना का खतरा ज्यादा रहता है। इसलिए हर जिला मुख्यालय पर कोरोना टीकाकरण के लिए पत्रकारों के लिए अलग से व्यवस्था की जा रही है।

24 घंटे में 13 हजार से अधिक नए केस

हरियाणा में पिछले 24 घंटों में 13,867 नए कोविड केस मिले हैं। वहीं 162 लोगों के संक्रमण से मौत की पुष्टि हुई है। जबकि राहत वाली बात ये है कि शुक्रवार को 13,584 लोग कोरोना मुक्त हो गए। हरियाणा में अब कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 1.15 लाख हो गई हैं। जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 5.87 लाख हो गई है। अब तक 4.66 लाख लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। वहीं अब तक राज्य में कोरोना संक्रमण से 5,299 लोगों की मौत हुई है।

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच हरियाणा सरकार ने मरीजों की सहूलियत के लिए एक अहम फैसला लिया है। अब हरियाणा में लोगों को डोर-टू-डोर ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिल करने की सुविधा प्रदान की जाएगी। सरकार के निर्देश के मुताबिक रोगी या उनके परिवार को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए http://oxygenhry.in के माध्यम से आवेदन करने की अपील की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत