न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा: जींद में कोरोना वैक्सीन चोरी, फाइलों को भी किया गायब

हरियाणा में कोरोना वैक्‍सीन चोरी होने का पहला मामला सामने आया है। हरियाणा के जींद के सरकारी अस्‍पताल के पास बने पीपी सेंटर से कोरोना वैक्‍सीन चोरी हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 22 Apr 2021 10:40:22

 हरियाणा: जींद में कोरोना वैक्सीन चोरी, फाइलों को भी किया गायब

हरियाणा में कोरोना वैक्‍सीन चोरी होने का पहला मामला सामने आया है। हरियाणा के जींद के सरकारी अस्‍पताल के पास बने पीपी सेंटर से कोरोना वैक्‍सीन चोरी हो गई। जींद के सरकारी अस्‍पताल में कोरोना वैक्‍सीन रखने का मुख्‍य सेंटर है। वहीं, परिसर में पीपी सेंटर भी है। इसमें भी कोरोना की वैक्‍सीन रखी गई थीं। यहां पर कोविशील्ड और कोवैक्सीन की डोज रखी हुई थी। चोर कोरोना वैक्‍सीन की 1710 (1270 कोविशील्ड और 440 कोवैक्सीन) की डोज चोरी कर ले गए। जींद के स्‍वास्‍थ्‍य निरीक्षक राममेहर वर्मा ने बताया कि रात के समय किसी ने पीपी सेंटर का ताला तोड़कर वैक्‍सीन चोरी कर ली। स्‍वास्‍थ्‍य निरीक्षक ने बताया कि सुबह जब सेंटर पर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था। देखा तो वैक्‍सीन नहीं थी। वैक्सीन के साथ-साथ चोर वहां पर रखीं कुछ फाइलें भी चोरी कर ले गए। हालांकि चोर उन्‍हीं फाइलों के पास रखे 50 हजार रुपये नहीं चोरी किया।

वैक्‍सीन चोरी होने का मामला उच्‍च अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है। वहीं आशंका जताई जा रही है कि कोरोना के बढ़ते कहर की वजह से कालाबाजारी के लिए वैक्‍सीन को चोरी की गई है।

हरियाणा में प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 9249 नए मरीज मिले हैं। 54 मौतें हुई हैं। प्रदेश में कोरोना के नए मरीज एक हफ्ते में दोगुने हो चुके हैं। 13 अप्रैल को 4084, 14 अप्रैल को 5031 मरीज मिले थे। बुधवार को 9249 मरीज मिले। सक्रिय मरीज 56,868 हो गए हैं। यह कुल संक्रमितों का 14.5% हैं।

गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ने से ऑक्सीजन की खपत डेढ़ गुना बढ़ गई है। यह रोज करीब 60 मीट्रिक टन (एमटी) तक पहुंच चुकी है। चिकित्सा विशेषज्ञ ऑक्सीजन की खपत अगले 10-12 दिन में 150 मीट्रिक टन तक पहुंचने का अंदेशा जता रहे हैं। इसे देख सरकार ने केंद्र के पास रोज 180 मीट्रिक टन की डिमांड भेजी थी, पर केंद्र ने 162 मीट्रिक टन ऑक्सीजन अलॉट की है। पहले यह कोटा 156 मीट्रिक टन था। अब राज्य सरकार कोटा बढ़ाने के लिए केंद्र को पत्र लिखेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत