न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा के पूर्व CM ओपी चौटाला का बड़ा बयान- 2024 तक सत्ता में नहीं टिक पाएगी बीजेपी सरकार, जल्द होंगे मध्यावधि चुनाव

चौटाला ने कहा कि देश में जल्द ही मध्यावधि चुनाव होंगे। ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि बीजेपी की गलत नीतियों की वजह से देश का हर नागरिक दुखी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 18 Jul 2021 2:16:30

हरियाणा के पूर्व CM ओपी चौटाला का बड़ा बयान- 2024 तक सत्ता में नहीं टिक पाएगी बीजेपी सरकार, जल्द होंगे मध्यावधि चुनाव

पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला (Om Prakash Chautala) ने बड़ा बयान दिया है। रविवार को ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि वर्तमान बीजेपी सरकार 2024 तक सत्ता में नहीं टिक पाएगी। चौटाला ने कहा कि देश में जल्द ही मध्यावधि चुनाव होंगे। ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि बीजेपी की गलत नीतियों की वजह से देश का हर नागरिक दुखी है। चौटाला ने कहा कि मुझे ऐसा दिखाई दे रहा है कि लोगों को 2024 का इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। किसी भी समय देश में मध्यावधि चुनाव हो सकते हैं।

ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से कमजोर हो चुकी है और विधायकों पर इनका नियंत्रण नहीं है, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ मिलकर संगठन को मजबूत करने की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राज्‍य में बीजेपी-जजपा गठबंधन सरकार पूरी तरह से कमजोर हो चुकी है। वर्तमान बीजेपी-जजपा सरकार 2024 तक सत्ता में नहीं टिक पाएगी। उन्होंने कहा कि इनेलो को छोड़कर जाने वाले लोगों को अब इनेलो छोड़ने के अपने फैसले पर पछतावा हो रहा है। अब वह लोग दोबारा से इनेलो में शामिल होना चाहते हैं।

चौटाला ने कहा आज प्रदेश में भय व भ्रष्टाचार का माहौल बना हुआ है। इनेलो के दोबारा सत्ता में आने के बाद शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के लिए सरकारी नीति बनाई जाएगी। ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि दूसरे दलों में तो टिकट पैसों में मिलती हैं जबकि इनेलो की टिकटों का बंटवारा जनता करती है। इनेलो पार्टी अपने उम्मीदवारों से पैसा नहीं लेती बल्कि उनकी मदद करती है।

दस साल की सजा काटने के बाद हुए रिहा

मालूम हो कि हरियाणा के शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में दस साल की सजा काटने के बाद इंडियन नेशनल लोक दल (आईएलएनडी) प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला को बीते 2 जून को तिहाड़ जेल से रिहा किया गया था। चौटाला, उनके बेटे अजय चौटाला और 53 अन्य लोगों को वर्ष 2000 में 3,206 जूनियर बेसिक शिक्षकों की गैर कानूनी तरीके से भर्ती मामले में दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई गई थी। जनवरी 2013 में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत द्वारा इन सभी को अलग-अलग अवधि की सजा सुनाई गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत