न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: राहुल गांधी की संकल्प यात्रा - वोटरों को लुभाने या पार्टी में डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश?

हरियाणा विधानसभा चुनाव के मुहाने पर आकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 30 सितंबर (सोमवार) से लेकर 3 अक्टूबर (गुरुवार) तक हरियाणा विजय संकल्प यात्रा की शुरुआत की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 02 Oct 2024 12:11:31

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: राहुल गांधी की संकल्प यात्रा - वोटरों को लुभाने या पार्टी में डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश?

हरियाणा विधानसभा चुनाव के मुहाने पर आकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 30 सितंबर (सोमवार) से लेकर 3 अक्टूबर (गुरुवार) तक हरियाणा विजय संकल्प यात्रा की शुरुआत की है। चार दिनों में कांग्रेस सांसद की यह यात्रा प्रदेश के विभिन्न जिलों से होकर गुजरने वाली है। इसका मकसद साफ है, विधानभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की स्थिति को मजबूत करना। लेकिन, यात्रा को लेकर जो प्रचार किया जा रहा है और इसकी जमीनी सच्चाई में जमीन-आसमान का फर्क नजर आ रहा है।

हरियाणा में चुनाव से पहले ही कांग्रेस डालने लगी है हथियार?

दरअसल, लग ऐसा रहा है कि हरियाणा में कांग्रेस के पास चुनाव अभियान के लिए कोई ठोस रणनीति नहीं रह गई है। पार्टी मतदाताओं से क्या कहे, उसकी यह दुविधा दो-दो बार चुनावी घोषणापत्र जारी करने की मजबूरी से ही जाहिर हो चुकी है। पहले कांग्रेस ने दिल्ली से एक घोषणापत्र जारी की।

फिर जब कांग्रेसी रणनीतिकारों को ये महसूस होना शुरू हुआ कि बीजेपी का घोषणापत्र तो वोटरों को अभी से अपनी ओर खींच रहा है, वोटर उसमें काफी दिलचस्पी ले रहे हैं तो मजबूरन दूसरा घोषणापत्र चंडीगढ़ से जारी करना पड़ गया। ऐसी लचर रणनीति से तो लगता है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव से पहले ही हथियार डालने लगी है।

हरियाणा संकल्प यात्रा से अपने कर्मों से ध्यान भटकाने की कोशिश!

जिस तरह से कांग्रेस घोषणापत्र को लेकर उलझी हुई है, उसी तरह से यही लगता है कि राहुल गांधी की यात्रा का मकसद भी वह नहीं है, जो सामने से दिखाने की कोशिश हो रही है। असल में मालूम पड़ता है कि पार्टी इसके माध्यम से अपने किए कर्मों से आम जनता का ध्यान भटकाना चाह रही है।

आरक्षण पर राहुल के बयान और सैलजा के अपमान से बुरी फंसी है कांग्रेस!

क्योंकि, ऐसा लगता है कि अमेरिका में राहुल गांधी के आरक्षण खत्म करने को लेकर दिए गए बयान और दलित नेता कुमारी सैलजा को हाशिए पर धकेले जाने को लेकर पार्टी में हाय तौबा है; और पार्टी को लगता है कि संकल्प यात्रा निकालकर वो वोटरों की नजरों में अपने सियासी गुनाहों का पाप धो सकती है।

हरियाणा चुनाव में कांग्रेस को भारी पड़ रही है राहुल की अमेरिका यात्रा!

तथ्य यह है कि अमेरिका की हालिया यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने अपने बयानों से इतने सारे विवाद खड़े कर दिए हैं कि उसके दाग धोने में कांग्रेस के दशकों गुजर जाएंगे। उन्होंने सिख-विरोधी बयान देकर शांति को सुलगाने की कोशिश की, फिर आरक्षण खत्म करने की बात कहकर अपने अंदर की मंशा सार्वजनिक मंच से जाहिर कर दी, जिसकी वजह से वे चौतरफा निशाने पर हैं।

इसी वजह से राहुल के तमाम सिपहसालार अब कांग्रेस पार्टी को इस चुनावी भंवर से किसी तरह से निकालने की साधनों की तलाश में जुटे हुए हैं। राहुल के बयानों ने समाज के विभिन्न वर्गों को बुरी तरह से आहत किया है।

इसी तरह से हरियाणा में कांग्रेस की सबसे बड़ी दलित नेता को पहले तो अपमानित किया गया और जब वह प्रचार अभियान से गायब हो गईं तब कांग्रेसियों का माथा ठनका शुरू हुआ। सैलजा अभी भी साइडलाइन ही चल रही हैं और यह बात प्रदेश के सुलझे हुए वोटरों से भी छिपी नहीं है। इसलिए पार्टी संकल्प यात्रा के जरिए इस वास्तविकता से ध्यान हटाने के लिए लोगों की आंखों में धूल झोंकने की अपनी कोशिशों से बाज नहीं आ रही है।

राहुल की यात्रा में संकल्प कम, डैमेज कंट्रोल की कोशिश ज्यादा है!

तीसरी बात ये है कि जिन राज्यों में कांग्रेस ने वादों और गारंटियों का सब्जबाग दिखाकर सरकारें बना लीं हैं, लेकिन वहां उन्हें लागू करने में वह बुरी तरह से नाकाम हो चुकी है, अब पार्टी अपनी इस हकीकत पर भी संकल्प यात्रा के जरिए पर्दा डालना चाह रही है। ऐसे में यही लगता है कि राहुल का रोडशो संकल्प कम, उनकी नीतियों की वजह से कांग्रेस को हुए नुकसान का डैमेज कंट्रोल ज्यादा है।

इस तरह से राहुल की यात्रा पूरी एक तरह से कांग्रेस और उसके नेता की नाकामियों को छिपाने का एक हथकंडा लगता है, क्योंकि न तो हरियाणा में उसके प्रमुख नेता पूरे मन से उसके साथ नजर आ रहे हैं और न ही प्रदेश की प्रगति के लिए उसके पास कोई ठोस रोडमैप ही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत