न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Haryana Election 2024: हरियाणा में कुमारी शैलजा को कांग्रेस ने क्यों किनारे कर दिया?

हरियाणा में इस बार के विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस ने बहुत ही सोची-समझी रणनीति के तहत पार्टी की कद्दावर दलित चेहरा मानी जाने वाली कुमारी शैलजा को राजनीतिक तौर पर निपटाने की कोशिश की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Sep 2024 9:12:07

Haryana Election 2024: हरियाणा में कुमारी शैलजा को कांग्रेस ने क्यों किनारे कर दिया?

हरियाणा में इस बार के विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस ने बहुत ही सोची-समझी रणनीति के तहत पार्टी की कद्दावर दलित चेहरा मानी जाने वाली कुमारी शैलजा को राजनीतिक तौर पर निपटाने की कोशिश की है। कुमारी शैलजा जमीन से जुड़ी नेता मानी जाती हैं, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का पार्टी में दबदबा बनाए रखने के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने शैलजा को साइडलाइन करके अपनी दलित-विरोधी मानसिकता उजागर कर दी है।

विधानसभा चुनाव से पहले से शैलजा सक्रिय हो रही थीं। लेकिन, अचानक उन्हें जिस तरह से हाशिए पर लाने की कोशिश की गई है, उसे पार्टी कतई आंतरिक मामला बताकर इस पूरे घटनाक्रम से पल्ला नहीं झाड़ सकती। साफ नजर आ रहा है कि हरियाणा में पार्टी ने हुड्डा कैंप के प्रभाव में एक रणनीति के तहत दलित और महिला नेता के योगदान को नजरअंदाज करने की कोशिश की है, ताकि पार्टी की सत्ता का केंद्र कुछ चहेते और दबंग नेताओं के हाथों में ही कायम रहे।

'हुड्डा ही कांग्रेस है, कांग्रेस ही हुड्डा है'

किसी से यह बात नहीं छिपी है कि हरियाणा में कांग्रेस आज किस तरह से भूपेंद्र सिंह हुड्डा की जेब का संगठन बन चुकी है। उनका इसपर पूरा कंट्रोल है, इसलिए कुमारी शैलजा को सियासी तौर पर निपटाने का बहुत बड़ा षड़यंत्र रचा गया है। शैलजा ने अपना पूरा राजनीतिक जीवन पार्टी के लिए वफादारी के साथ समर्पित किया है, लेकिन हकीकत ये है कि आज हरियाणा कांग्रेस का मतलब है- 'हुड्डा ही कांग्रेस है, कांग्रेस ही हुड्डा है'।

कांग्रेस प्रत्याशियों में 72 हुड्डा के वफादार, शैलजा के मात्र 9 करीबियों को मौका

इसका प्रमाण ये है कि हरियाणा की 90 सीटों में से जिन 89 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है, उनमें 72 उम्मीदवारों को भूपेंद्र सिंह हुड्डा का करीबी बताया जा रहा है। वहीं सिरसा की सांसद कुमारी शैलजा के मात्र 9 प्रत्याशी ही कांग्रेस की लिस्ट में जगह बना सके हैं।

कांग्रेस का दलित-विरोधी चेहरा उजागर!

हुड्डा कैंप की वजह से हरियाणा कांग्रेस में आज कुमारी शैलजा की क्या हैसियत रह गई है, वह हाल के कुछ घटनाओं में देखा जा सकता है। वो चाहती थीं कि नरवाना से पार्टी विद्या रानी दनोदा को और अंबाला सिटी से हिम्मत सिंह को टिकट दे। शैलजा सार्वजनिक रूप से इनके प्रति समर्थन का इजहार कर चुकी थीं। फिर भी उनका टिकट जिस तरह से काट दिया गया, उससे साफ है कि कैसे हुड्डा कैंप ने पार्टी को पूरी तरह से अपने नियंत्रण में ले रखा है, जहां कुमारी शैलजा जैसी एक दलित नेता को जानबूझकर अपमानित होने दिया गया है।

हरियाणा कांग्रेस पर हुड्डा कैंप का कब्जा!

आज की तारीख में कांग्रेस नेता राहुल गांधी खुद को शोषितों- वंचितों का मसीहा साबित करने की कोशिशों में जुटे रहते हैं। वह 'मिस इंडिया' और 'न्यूज एंकरों' में भी दलितों की संख्या खोजने में लगे हुए हैं। उनकी राजनीति की गाड़ी ही जाति, जाति और जाति पर अटक गई है। लेकिन, खुद की पार्टी के भीतर एक कद्दावार दलित नेता की आवाज कुचल दी गई है, वह भी एक महिला नेता की, लेकिन हुड्डा के खिलाफ बोलने की हिम्मत कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में भी नहीं दिख रहा है।

कुमारी शैलजा को खुद के लिए भी नहीं मिला टिकट

लोकसभा चुनावों के बाद से कुमारी शैलजा खुदको लगातार मुख्यमंत्री पद की दावेदार बता रही थीं। वह सांसद होते हुए भी विधानसभा चुनाव लड़ने की ख्वाहिश भी जता रही थीं। लेकिन, कहा जाता है कि नेतृत्व की ओर से सांसदों के चुनाव नहीं लड़ने का जो फरमान आया, उसका मकसद ही यही था कि शैलजा का पत्ता रेस शुरू होने से पहले ही काट दिया जाए।

सोची-समझी रणनीति के तहत कुमारी शैलजा को किया साइडलाइन!

आज हकीकत ये है कि हरियाणा कांग्रेस ने जिस तरह से कुमारी शैलजा की उपेक्षा की है, वह उनका निजी अपमान नहीं है, बल्कि एक रणनीति के तहत एक दलित नेता को पार्टी की मुख्यधारा से दूर करने की सोच है, जो हुड्डा के माध्यम से जाहिर हो रही है। हरियाणा की घटना कांग्रेस के अंदर के चाल, चेहरा और चरित्र को उजागर कर रहा है।

लोकसभा चुनावों में भी हुड्डा कैंप की ही चली मनमानी

हरियाणा कांग्रेस में टिकट वितरण में हुड्डा कैंप का दबदबा लोकसभा चुनावों में भी उजागर हो चुका है। खुद शैलजा घूम-घूम कर कह चुकी हैं कि अगर सही तरीके से टिकट बांटा जाता तो कांग्रेस का प्रदर्शन और बेहतर हो सकता था। तब भी टिकट बंटवारे में हुड्डा की मर्जी चली थी। शैलजा ने बिना नाम लिए हुड्डा कैंप पर कम से कम दो बाहरियों को टिकट देने का आरोप भी लगाया था।

कांग्रेस के नेता भले ही बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन जब दलितों को उनका सही प्रतिनिधित्व देने की बारी आती है तो इनके नेताओं के चेहरे पर लगा दोहरेपन का नकाब उतर जाता है। असल बात ये है कि हरियाणा कांग्रेस से हुड्डा का हित सध रहा है, क्योंकि हुड्डा के माध्यम से कांग्रेस आला कमान अपना हित साधने में लगा हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?