न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा बस दुर्घटना: स्कूल संचालक और प्रिंसीपल हिरासत में, दर्ज होगी FIR

पुलिस ने हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ड्राइवर शराब पीकर बस चल रहा था। ज्यादा नशे में होने की वजह से उसने पेड़ में सीधी टक्कर मार दी, जिसके चलते बस पलट गई। इस मामले में पुलिस ने स्कूल संचालक और प्रिंसिपल को हिरासत में ले लिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 11 Apr 2024 6:40:35

हरियाणा बस दुर्घटना: स्कूल संचालक और प्रिंसीपल हिरासत में, दर्ज होगी FIR

महेन्द्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के कनीना उपमंडल के उन्हांनी गांव में स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 7 बच्चों की मौत हो गई। वहीं, 15 बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए हैं। पुलिस ने हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ड्राइवर शराब पीकर बस चल रहा था। ज्यादा नशे में होने की वजह से उसने पेड़ में सीधी टक्कर मार दी, जिसके चलते बस पलट गई। इस मामले में पुलिस ने स्कूल संचालक और प्रिंसिपल को हिरासत में ले लिया है।

इस दौरान एक घायल बच्चे ने बताया कि ड्राइवर शराब के नशे में था और वह 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बस भगा रहा था। इसकी वजह से ही बस हादसे का शिकार हो गई। इसके बाद घटनास्थल पर बच्चों की चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने बस हादसे की सूचना पुलिस को देने के साथ ही बस के अंदर फंसे बच्चों को बाहर निकाला, जो खून से लथपथ दिखे। इस बीच घटना की सूचना पर मौके पर प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए थे। उन्होंने घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

मामले में रेवाड़ी के निजी अस्पताल में पहुंची शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने घायल 12 छात्रों का हाल-चाल जाना। इसके बाद उन्होंने कहा कि निजी स्कूल संचालक व्यापार करना बंद करें। शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि निजी स्कूल संचालक नियमों का पालन करें। ड्राइवर के साथ-साथ स्कूल के प्रिंसिपल और मलिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी।
जिला कलेक्टर मोनिका गुप्ता ने स्कूल बस हादसे को लेकर कहा कि संज्ञान में यह आया है कि छुट्टी के दिन भी स्कूल खुला था। इसकी मान्यता रद्द करने के लिए ऊपर भेज दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?