न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा के झज्जर में तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर बैठी आंदोलनकारी महिला किसानों को कुचला, 3 की मौत

हरियाणा के झज्जर जिले में बहादुरगढ बाइपास फलाईओवर के नीचे गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक ने महिला किसान प्रदर्शनकारियों को कुचल दिया। महिला किसान डिवाइडर पर बैठी हुई थींं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 28 Oct 2021 9:53:49

हरियाणा के झज्जर में तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर बैठी आंदोलनकारी महिला किसानों को कुचला, 3 की मौत

हरियाणा के झज्जर जिले में बहादुरगढ बाइपास फलाईओवर के नीचे गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक ने महिला किसान प्रदर्शनकारियों को कुचल दिया। महिला किसान डिवाइडर पर बैठी हुई थींं। इस हादसे में 3 बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई और तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि ये तीनों मृतक प्रदर्शनकारी महिलाएं पंजाब के मानसा जिले की थीं और किसान रोटेशन के तहत अब वे घर निकलने वाली थीं। इन सभी को ऑटो में बैठकर रेलवे स्टेशन जाना था। हादसे में छिंदर कौर (60), अमरजीत कौर (58) और गुरमेल कौर (60) की मौत हो गई है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब साढ़े 6 बजे झज्जर रोड पर हुआ। ट्रक की रफ्तार तेज थी और उसमें डस्ट भरी हुई थी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

haryana,truck,farmers protest,women died,accident,road accident

पुलिस ने मृतक महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। वहीं, घायल महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। जबकि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि महिलाओं को कुचलने के बाद ट्रख चालक मौके से फरार हो गया था। इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप भी मच गया है।

बता दें कि केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ नवंबर 2020 से दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन चल रहा है। इसी आंदोलन से तीनों महिलाएं भी जुड़ी थीं। ये महिलाएं रोटेशन के तहत अपने घर जाने वाली थीं, लेकिन उससे पहले ही तीन की मौत हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?