न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हर्षा रिछारिया एक हफ्ते में करेंगी बड़ी घोषणा, अयोध्या राम मंदिर में किए दर्शन-पूजन

अयोध्या में रामलला के दर्शन के बाद हर्षा रिछारिया ने बड़ी घोषणा का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही समाज और युवाओं को धर्म से जोड़ने के लिए बड़ा आयोजन होगा।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 06 Mar 2025 1:03:14

हर्षा रिछारिया एक हफ्ते में करेंगी बड़ी घोषणा, अयोध्या राम मंदिर में किए दर्शन-पूजन

मॉडल और निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी की शिष्या हर्षा रिछारिया अयोध्या पहुंचीं, जहां उन्होंने राम जन्मभूमि में रामलला के दर्शन और पूजन किए। दर्शन के बाद उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि वह अगले एक हफ्ते में एक महत्वपूर्ण घोषणा करने वाली हैं। उन्होंने बताया कि रामलला के दरबार में दर्शन कर उन्होंने आशीर्वाद लिया है।

हर्षा रिछारिया ने कहा कि अयोध्या का दर्शन कर उन्हें अत्यंत शांति और प्रसन्नता का अनुभव हुआ। वर्तमान में वह मंदिरों के भ्रमण और दर्शन के कार्यक्रम में व्यस्त हैं। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में वे धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ते हुए और युवाओं को धर्म से जोड़ने का कार्य करेंगी। उन्होंने जाति के आधार पर बंटे समाज को एकजुट करने के लिए एक बड़े आयोजन की घोषणा करने की भी बात कही।

उन्होंने रील्स और मोबाइल के समाज पर प्रभाव को लेकर कहा कि यह दोनों सकारात्मक और नकारात्मक असर डाल रहे हैं। कुछ युवा नशे और बॉलीवुड की चकाचौंध में उलझे हुए हैं, जबकि कुछ सोशल मीडिया के माध्यम से धर्म का प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह युवाओं को सकारात्मक दिशा में मोड़ने का प्रयास करेंगी और जल्द ही इस विषय पर कोई ठोस कदम उठाएंगी।

बॉलीवुड में नशे की लत को लेकर उन्होंने कहा कि समाज में जल्द ही बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। बता दें कि प्रयागराज महाकुंभ के दौरान हर्षा रिछारिया सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी थीं। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके नाम से लगभग 55 फर्जी अकाउंट सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज

पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम

फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला

तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती

KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत

फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल

रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना

अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल