उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो मैसेज में कहा कि मैंने पिछले साल मुंबई में प्लाज्मा डोनेशन सेंटर का उद्घाटन किया था। तब वहां काम करने वाले डॉक्टरों ने मुझे कहा था कि अगर वक्त रहते कोरोना संक्रमित मरीजों को प्लाज्मा दिया जाए, तो उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो सकता है। इसे देखते हुए ही मैं कोरोना मरीजों के लिए प्लाज्मा डोनेट करूंगा। सचिन ने जन्मदिन के मौके पर बधाई देने वाले फैंस और शुभचिंतकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मेरे जन्मदिन पर बधाई देने के लिए आप सभी का धन्यवाद। आपने मेरा दिन बना दिया। पिछला महीने मेरे लिए मुश्किल भरा रहा। मेरे कोविड-19 टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। मुझे 21 दिन आइसोलेशन में रहना पड़ा। इस दौरान आपकी, दोस्तों, परिवार और अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की दुआओं और देखरेख के कारण मैं इस जंग को जीत पाया। मुश्किल घड़ी में मेरा सहयोग करने के लिए सभी का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा।Thank you everyone for your warm wishes. It's made my day special. I am very grateful indeed.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) April 24, 2021
Take care and stay safe. pic.twitter.com/SwWYPNU73q
















