न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SI भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हनुमान बेनीवाल , कहा - CBI जांच होनी चाहिए

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सुप्रीमो और सांसद हनुमान बेनीवाल ने शनिवार को शहीद स्मारक पर एसआई भर्ती-2021 परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर धरना दिया। इससे पहले उन्होंने प्रदर्शन भी किया। इस दौरान बेनीवाल ने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों से लोग अब परेशान हो चुके हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 26 Apr 2025 6:26:47

SI भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हनुमान बेनीवाल , कहा - CBI  जांच होनी चाहिए

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सुप्रीमो और सांसद हनुमान बेनीवाल ने शनिवार को शहीद स्मारक पर SI भर्ती-2021 परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर धरना दिया। इससे पहले उन्होंने प्रदर्शन भी किया। इस दौरान बेनीवाल ने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों से लोग अब परेशान हो चुके हैं।

बेनीवाल ने आरोप लगाया कि पूर्व कांग्रेस सरकार में भर्तियों के नाम पर सबसे बड़ा घोटाला हुआ है और इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा, "अब हम लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं और अगर जरूरत पड़ी तो दिल्ली का रुख भी किया जाएगा। इसमें अब आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी, और बच्चों को न्याय दिलाया जाएगा।"

दस साल की भर्तियों की जांच हो:

बेनीवाल ने यह भी मांग की कि राजस्थान में पिछले दस सालों में हुई सभी भर्तियों और पेपर लीक मामलों की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा, "राजस्थान लोकसेवा आयोग का पुनर्गठन किया जाए, और रीट भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से करवाई जाए।" साथ ही, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी और कांग्रेस एक-दूसरे के कारनामों पर पर्दा डालने का काम कर रहे हैं।

एनकाउंटर की घटनाओं की भी हो जांच:

बेनीवाल ने बताया कि राजस्थान में जहां-जहां एनकाउंटर की घटनाएं हुई हैं, वहां वे धरने पर बैठे और एनकाउंटर की फाइलों को दुबारा खोलने की मांग की। उन्होंने कहा कि उनकी सभी कोशिशों में सफलता मिली है और वे इसी तरह जनहित में काम करते रहेंगे।

सुरक्षा को लेकर बेनीवाल का बयान:

आईबी से मिले इनपुट के बाद बेनीवाल की सुरक्षा बढ़ा दी गई। इस पर बेनीवाल ने स्पष्ट किया, "मुझे कोई धमकी नहीं मिली है, लेकिन हम लोग माफिया और हार्डकोर अपराधियों से लड़ते रहते हैं। कई लोगों को न्याय भी दिलाया है, लेकिन मैंने कभी सरकार से सुरक्षा की मांग नहीं की।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?