न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली विधानसभा चुनाव: हनुमान बेनीवाल का केजरीवाल को समर्थन , बीजेपी और कांग्रेस पर बोला हमला

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के अध्यक्ष और सांसद हनुमान बेनीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को समर्थन देने की घोषणा की है। इसके बाद उन्होंने बताया कि आरएलपी दिल्ली चुनाव में आप के लिए प्रचार करेगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 25 Jan 2025 12:58:41

दिल्ली विधानसभा चुनाव: हनुमान बेनीवाल का केजरीवाल को समर्थन , बीजेपी और कांग्रेस पर बोला हमला

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के अध्यक्ष और सांसद हनुमान बेनीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को समर्थन देने की घोषणा की है। इसके बाद उन्होंने बताया कि आरएलपी दिल्ली चुनाव में आप के लिए प्रचार करेगी।

हनुमान बेनीवाल ने न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा, "अरविंद केजरीवाल दिल्ली में भारी बहुमत से जीत रहे हैं, इसलिए हमारी पार्टी ने उन्हें समर्थन देने का फैसला लिया है। आज मैंने केजरीवाल से मुलाकात की है और शनिवार से हमारी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली चुनाव में आप के लिए प्रचार करेंगे।"

AAP को समर्थन देने के कारणों पर बेनीवाल ने कहा


उन्होंने आगे बताया, "जाट समाज के लोग दिल्ली में आप को समर्थन दे रहे हैं क्योंकि उन्होंने यहां अच्छा काम किया है। अरविंद केजरीवाल ने हमसे समर्थन मांगा था, और अब हम खुद प्रचार करेंगे। हमारे सैकड़ों कार्यकर्ता केजरीवाल और आप के लिए समर्थन करेंगे। मैंने सभी से अपील की है कि वे आप का समर्थन करें।"

बीजेपी पर तंज

बेनीवाल ने बीजेपी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, "देश में बुरे हालात हैं, अगर कोई नेता बीजेपी के खिलाफ कुछ भी बोलता है तो उस पर ईडी और सीबीआई के छापे मारे जाते हैं। लेकिन जब वही नेता बीजेपी जॉइन कर लेता है, तो उसके खिलाफ लगे आरोप खुद ही हट जाते हैं। बेरोजगारी, कृषि संकट और अग्निवीर आंदोलन के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है।"

'कांग्रेस के यही हालात रहे तो'

सांसद हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस और बीजेपी पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा, "कांग्रेस तो बीजेपी के साथ मिली हुई है। इस कारण ही सपा, टीएमसी समेत इंडिया गठबंधन के कई दलों ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया है। अगर कांग्रेस के यही हालात रहे तो इंडिया गठबंधन में नेतृत्व को बदलने की मांग उठ सकती है। कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी गठबंधन कभी भी सत्ता में नहीं आ पाएगा। दिल्ली में कांग्रेस ने बीजेपी से मिलकर आम आदमी पार्टी को हराने की रणनीति बनाई है।"

'कांग्रेस दिल्ली में एक भी सीट नहीं जीत पाएगी'

बेनीवाल ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि कांग्रेस दिल्ली में एक भी सीट नहीं जीत पाएगी, क्योंकि उनका उद्देश्य क्षेत्रीय दलों को कमजोर करना है। हाल ही में राजस्थान में हुए उपचुनाव में भी कांग्रेस और बीजेपी के बीच गठबंधन देखने को मिला था। दिल्ली में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलने वाली है।"

राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन को बर्बाद किया

हनुमान बेनीवाल ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के सलाहकारों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के जो सलाहकार हैं, वे उनसे मिलने नहीं देते। मुझे लगता है कि सही जानकारी उनके तक नहीं पहुंच पाती और सलाहकारों ने कांग्रेस को हाईजैक कर लिया है। इंडिया गठबंधन का भविष्य अब खत्म हो चुका है। हम मजबूरी में गठबंधन में शामिल हुए थे, क्योंकि हमें पीएम मोदी को हराना था, लेकिन हमें उसका कोई फायदा नहीं हुआ।"

बेनीवाल ने ये भी कहा कि इंडिया गठबंधन का नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं और उन्हें हटाए जाने की जरूरत है। उन्होंने चुनाव बाद कई नेताओं से मुलाकात कर यह बताने का संकेत दिया कि राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन को बर्बाद किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका