Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इजरायली हमले में मारा गया हमास का हवाई विंग प्रमुख अबू मुराद

द टाइम्स ऑफ इजरायल ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है। इजरायीस सेना के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि हवाई हमले में हमास के हवाई विंग का प्रमुख मुराद अबू मुराद की मौत हो गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 14 Oct 2023 1:21:04

इजरायली हमले में मारा गया हमास का हवाई विंग प्रमुख अबू मुराद

नई दिल्ली। हमास के हमले के बाद इजरायल लगातार गाजा पट्टी पर हमला कर रहा है। बीती रात भी जमकर बमबारी की। इन हमलों में हमास आतंकवादी समूह का एक सीनियर कमांडर मारा गया है। द टाइम्स ऑफ इजरायल ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है। इजरायीस सेना के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि हवाई हमले में हमास के हवाई विंग का प्रमुख मुराद अबू मुराद की मौत हो गई है। इजरायली एयरफोर्स ने हमास के एक मुख्यालय को निशाना बनाया था, जहां से आतंकी संगठन अपनी हवाई गतिविधि को नियंत्रित करता था।

द टाइम्स ऑफ इजरायल ने कहा कि अबू मुराद ने पिछले सप्ताह नरसंहार के दौरान आतंकवादियों को निर्देश देने में बड़ी भूमिका निभाई थी। उसी के कहने पर हैंग ग्लाइडर के सहारे हमास के लड़ाके इजरायल में प्रवेश किया था।

उत्तरी गाजा को खाली करने का आदेश खतरनाक: गुतारेस

इस बीच, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा कि इजराइल का उत्तरी गाजा में करीब 11 लाख लोगों को 24 घंटे के भीतर वहां से चले जाने की चेतावनी देना ''अत्यधिक खतरनाक'' और ''कतई संभव नहीं'' है। उन्होंने कहा कि युद्ध के भी कुछ नियम होते हैं। गाजा में संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों को बृहस्पतिवार को इजराइली सेना में उनके संपर्क अधिकारियों ने सूचना दी कि उत्तरी गाजा की तकरीबन 11 लाख आबादी को अगले 24 घंटे के भीतर दक्षिणी हिस्से में चले जाना चाहिए। यह आदेश संयुक्त राष्ट्र के सभी कर्मियों और उन लोगों पर भी लागू होता है, जिन्होंने स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और क्लीनिक समेत संयुक्त राष्ट्र केंद्रों में शरण ली हुई है। गु
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि गत शनिवार को इजराइल पर हमास के ''वीभत्स आतंकी हमलों'' में 1,200 से अधिक लोगों की मौत हो गई और हजारों अन्य घायल हो गए। इसके बाद गाजा में भीषण बमबारी में 1,800 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों अन्य घायल हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने उत्तरी गाजा को खाली करने के इजराइल के आदेश पर शुक्रवार को पत्रकारों से कहा, ''संयुक्त राष्ट्र का मानना है कि यह असंभव है कि ऐसा अभियान बिना मानवीय त्रासदी के पूरा हो जाए।''

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका