न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की यूक्रेन में फंसे राजस्थानियों के लिए घोषणा, सरकार उठाएगी घर वापसी और ठहरने का खर्चा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घोषणा की हैं कि खुद के खर्च पर वापस राजस्थान आने वालों के टिकट का पैसा राजस्थान सरकार ​की तरफ से उठाया जाएगा। स्टूडेंट्स को घर तक पहुंचाने का खर्च राजस्थान सरकार उठाएगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 27 Feb 2022 2:10:04

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की यूक्रेन में फंसे राजस्थानियों के लिए घोषणा, सरकार उठाएगी घर वापसी और ठहरने का खर्चा

रूस और यूक्रेन की तनातनी बढ़ती ही जा रही हैं जहां यूक्रेन में लगातार रूस हमला कर रहा हैं। ऐसे में यूक्रेन से लोगों का पलायन जारी हैं और सभी सुरक्षित जगह जा रहे हैं। यूक्रेन में कई भारतीय फंसे हैं जिन्हें निकालने की तैयारी की जा रही हैं और इनमें राजस्थानी भी हैं। इसको लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घोषणा की हैं कि खुद के खर्च पर वापस राजस्थान आने वालों के टिकट का पैसा राजस्थान सरकार ​की तरफ से उठाया जाएगा। स्टूडेंट्स को घर तक पहुंचाने का खर्च राजस्थान सरकार उठाएगी।

दिल्ली, मुंबई और दूसरे एयरपोर्ट्स पर आने वाले राजस्थानियों को घर तक पहुंचाने की सुविधा राजस्थान सरकार करेगी। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जीएडी ने आदेश जारी कर दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग जीएडी से जारी आदेश के मुताबिक यूक्रेन से आने वाले स्टूडेंट्स के दिल्ली, मुंबई में ठहराने की मुफ्त व्यवस्था होगी। दिल्ली के राजस्थान हाउस, चाणक्यपुरी गेस्ट हाउस और मुंबई के नवी मुंबई के राजस्थान हाउस में मुफ्त ठहरने और खाने की व्यवस्था होगी। स्टूडेंट्स के घर तक पहुंचने का खर्च उठाने का जिक्र आदेशों में किया गया था।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर यूक्रेन में फंसे राजस्थानियों के टिकट का पैसा चुकाने और उनके घर तक पहुंचने की व्यवस्था करने, दिल्ली मुंबई में ठहरने की मुफ्त व्यवस्था करने की घोषणा किी थी। मुख्यमंत्री के ट्वीट के बाद जीएडी ने आदेश जाराी किए हैं। यूक्रेन में युद्ध के हालात के कारण वहां से बड़ी संख्या में राजस्थानी स्टूडेंट्स पड़ौसी देशों के रास्ते वापस आने का इंतजार कर हैं। पौलेंड, हंगरी, रोमानिया से स्टूडेंट्स को लाने के लिए केंद्र सरकार ने प्लान तैयार किया है। आज से एयर इंडिया की फ्लाइट से स्टूडेंट्स को लाना शुरू कर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट