न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Gold Bond Scheme 2022-23: सस्ते में सोना खरीदने के लिए हो जाएं तैयार, इसी महीने मिलेगा मौका

सस्ते में सोना खरीदने का इस महीने सुनहरा अवसर मिल सकता है। केंद्र सरकार की Sovereign Gold Bond Scheme की दूसरी सीरीज 22 अगस्त से शुरू होकर 26 अगस्त तक चलने वाली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Aug 2022 12:23:34

Gold Bond Scheme 2022-23: सस्ते में सोना खरीदने के लिए हो जाएं तैयार, इसी महीने मिलेगा मौका

सस्ते में सोना खरीदने का इस महीने सुनहरा अवसर मिल सकता है। केंद्र सरकार की Sovereign Gold Bond Scheme की दूसरी सीरीज 22 अगस्त से शुरू होकर 26 अगस्त तक चलने वाली है। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, सरकार की एसजीबी स्कीम (Sovereign Gold Bond Scheme) की दूसरी सीरीज 22 से 26 अगस्त तक खुली रहेगी। यानी आप पांच दिन तक सस्ते सोने की खरीदारी कर सकते हैं। बता दे, अभी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2022-23 की सीरीज 2 के लिए सोने के मूल्य का निर्धारण नहीं किया गया है।

वित्त वर्ष 2022-23 के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की सीरीज 1 जून महीने में खोली गई थी। इसके तहत लोगों को 20 जून से 24 जून तक सस्ते में सोना खरीदने का मौका दिया गया था। पहली सीरीज के लिए सोने की कीमत 5,091 रुपये प्रति ग्राम तय की गई थी। इसे ग्राहकों का अच्छा रिस्पांस मिला था। जो निवेशक इस गोल्ड बॉन्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करते हैं और पेमेंट करते हैं तो उन्हें छूट भी मिलती है। सरकार ने आरबीआई (RBI) की सलाह से उन निवेशकों को नॉमिनल वैल्यू पर 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट देने का भी फैसला किया है, जो ऑनलाइन आवेदन और डिजिटल मोड में ही पेमेंट करेंगे। यानी इस बॉन्ड को ऑनलाइन खरीदना फायदे का सौदा होगा।

यहां से खरीद सकते हैं Gold Bond

आरबीआई भारत सरकार की ओर से ये गोल्ड बॉन्ड जारी करता है। सोने की फिजिकल मांग को कम करने के इरादे से सबसे पहले सरकारी गोल्ड बॉन्ड योजना नवंबर 2015 में लाई गई थी। इस सरकारी योजना के तहत एक व्यक्ति एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 500 ग्राम गोल्ड बॉन्ड (Gold Bond) खरीद सकता है। वहीं खरीदार कम से कम एक ग्राम सोने का निवेश कर सकता है। ये बॉन्ड बैंकों (स्मॉल फाइनेंस बैंकों और पेमेंट बैंकों को छोड़कर), स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, नॉमिनेटेड डाकघरों और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों जैसे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड के माध्यम से बेचे जाते हैं।

बॉन्ड का दाम सब्सक्रिप्शन अवधि से पहले के सप्ताह के अंतिम 3 कार्य दिवसों के लिए इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड की तरफ से जारी किए गए 999 शुद्धता वाले सोने के बंद भाव के सिम्पल एवरेज के आधार पर तय किया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी