न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वैक्सीनेशन पर सरकार का प्लान, 100 करोड़ वैक्सीन के दिए आर्डर, अगस्त से हर दिन लगेगी 1 करोड़ डोज

केंद्र सरकार ने अगस्त से हर रोज 1 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाने का प्लान तैयार कर लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 09 Jun 2021 10:03:23

वैक्सीनेशन पर सरकार का प्लान, 100 करोड़ वैक्सीन के  दिए आर्डर, अगस्त से हर दिन लगेगी 1 करोड़ डोज

केंद्र सरकार ने अगस्त से हर रोज 1 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाने का प्लान तैयार कर लिया है। इस महीने करीब 100 करोड़ वैक्सीन की डोज के ऑर्डर दिए जा चुके हैं, ताकि अगस्त से इसकी सप्लाई शुरू हो सके। नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने मंगलवार को बताया कि सरकार ने भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट को 44 करोड़ टीकों का ऑर्डर दिया है। इस वैक्सीन की सप्लाई अगस्त और दिसंबर के बीच की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि सरकार को बायोटेक-ई सितंबर से एडवांस 30 करोड़ वैक्सीन के ऑर्डर की सप्लाई शुरू कर देगी। इससे वैक्सीन का गणित 74 करोड़ तक पहुंचता है।

पॉल ने ये भी कहा कि 18-44 साल के आयुवर्ग के वैक्सीनेशन को पूरा करने के लिए वैक्सीन के प्री-ऑर्डर कंपनियों को दिए जाएंगे। प्राइवेट अस्पतालों का कोटा 25% है। ऐसे में इस ग्रुप के लिए 22 करोड़ वैक्सीन डोज का ऑर्डर दिए जाने की उम्मीद है। इससे तीन कंपनियों को दिया गया ऑर्डर करीब 100 करोड़ तक पहुंच जाएगा।

सीरम और भारत बायोटेक ने अगस्त से हर महीने 18 करोड़ वैक्सीन डोज का वादा किया है। प्राइवेट अस्पताल स्पुतनिक वी से (इम्पोर्टिड) वैक्सीन डोज खरीदना जारी रखेंगे। कुल मिलाकर अगस्त तक वैक्सीन की उपलब्धता 125 करोड़ के करीब हो जाएगी।

220 करोड़ तक पहुंचेगा आंकड़ा

SII, भारत बायोटेक और स्पुतनिक से 53.6 करोड़ वैक्सीन डोज जुलाई के अंत तक उपलब्ध हो गई जाएगी, जिनमें से ज्यादातर को लोगों को टीका लगा दिया जाएगा। इस हिसाब से करीब 4 कंपनियों के पास इस साल (जनवरी से दिसंबर) तक 180 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज होंगी। ये आंकड़ा देश में सभी 18 प्लस को वैक्सीन देने के लिए काफी है। स्पूतनिक वी का घरेलू उत्पादन अगस्त से शुरू होना है। फाइजर डोज के आयात के साथ ही अन्य जिनमें भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन और जाइडल कैडिला की वैक्सीन डोज इस नंबर को बढ़ाकर 220 करोड़ तक पहुंचा देगी। एक अधिकारी के मुताबिक साल 2022 तक हम नई वैक्सीन नीति से उस स्थिति में होंगे कि पूरी 18 प्लस आबादी को दो बार वैक्सीन लगाई जा सके।

27.76 लाख वैक्सीन की डोज लगाई गई

आपको बता दे, भारत में अब तक कोविड-19 वैक्सीन की 23,90,58,360 डोज लगाई जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के नए आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को पूरे देश में 27.76 लाख डोज लगाई गई। भारत में अब तक 19.21 करोड़ लोगों को पहली डोज और 4.69 करोड़ से ज्यादा लोगों को दोनों डोज लगाई जा चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत
ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत
शुक्र और चंद्रमा का नवपंचम योग सक्रिय, इन 4 राशियों के लिए बन रहे लाभ के संकेत
शुक्र और चंद्रमा का नवपंचम योग सक्रिय, इन 4 राशियों के लिए बन रहे लाभ के संकेत
शी जिनपिंग का अमेरिका में भव्य स्वागत, ट्रंप खुद पहुंचे एयरपोर्ट; B-1 बॉम्बर्स ने भरी उड़ान
शी जिनपिंग का अमेरिका में भव्य स्वागत, ट्रंप खुद पहुंचे एयरपोर्ट; B-1 बॉम्बर्स ने भरी उड़ान
जमुई के बाद समस्तीपुर में नाबालिग से बदसलूकी, दो युवकों की पहचान; पुलिस कर रही छापेमारी
जमुई के बाद समस्तीपुर में नाबालिग से बदसलूकी, दो युवकों की पहचान; पुलिस कर रही छापेमारी
LSR कॉलेज की छात्राओं का खुलासा- लड़कियों को देखकर मास्टरबेट करते हैं पुरुष
LSR कॉलेज की छात्राओं का खुलासा- लड़कियों को देखकर मास्टरबेट करते हैं पुरुष
2 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’ मनाएंगे व्यापारी, ₹2,000 से ज्यादा के भुगतान पर MDR के खिलाफ विरोध
2 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’ मनाएंगे व्यापारी, ₹2,000 से ज्यादा के भुगतान पर MDR के खिलाफ विरोध
तमिलनाडु के पेरंबलुर में कार और बस की टक्कर, 3 लोगों की मौत और 4 घायल
तमिलनाडु के पेरंबलुर में कार और बस की टक्कर, 3 लोगों की मौत और 4 घायल
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
जमशेदपुर में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 युवाओं की मौत
जमशेदपुर में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 युवाओं की मौत
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला