Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

तेल की कमी के चलते पाकिस्तान में बंद होने के कगार पर सरकारी विमानन कंपनी PIA, 26 उड़ानें रद्द

पाकिस्तान की सरकारी विमानन कंपनी पाकिस्तान इंटरनेशरल एयरलाइंस को तेल की भारी कमी के कारण अपनी उड़ान को कैंसिल करना पड़ा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 24 Oct 2023 2:50:34

तेल की कमी के चलते पाकिस्तान में बंद होने के कगार पर सरकारी विमानन कंपनी PIA, 26 उड़ानें रद्द

पाकिस्तान की सरकारी विमानन कंपनी पाकिस्तान इंटरनेशरल एयरलाइंस को तेल की भारी कमी के कारण अपनी उड़ान को कैंसिल करना पड़ा है। पीआईए ने यह बयान ऐसे समय पर जारी किया है जब पाकिस्तान की सरकारी तेल कंपनी ने एक दिन पहले ही कहा था कि उसे तेल की सप्लाई करने के लिए 22 करोड़ डॉलर का अग्रिम पैसा मिला है। इस तेल को पीआईए के 39 विमानों को दिया जाना था। वहीं पीआईए ने एक बयान जारी करके कहा कि उसे केवल 4 विमानों के लिए ही तेल मिला है।

26 उड़ानें रद्द

ईंधन की कमी की वजह से पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन की उड़ानें कई महीनों से गंभीर रूप से प्रभावित हुई हैं। सोमवार को भी एयरलाइन ने कराची, लाहौर, इस्लामाबाद, क्वेटा, बहावलपुर, मुल्तान, ग्वादर और पाकिस्तान के अन्य शहरों से 26 उड़ानें रद्द कर दीं। पीआईए के प्रवक्ता ने बताया कि प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानें उपलब्ध कराई गईं। इस बीच, पीआईए के अनुसार आज कराची से केवल तीन उड़ानें उड़ान भरेंगी। 21 अक्टूबर को PIA ने दो दिन की ईंधन आपूर्ति के लिए पाकिस्तान स्टेट ऑयल को PKR 220 मिलियन (लगभग 789000 USD) का भुगतान किया। जियो न्यूज ने यह जानकारी दी है।

पीएसओ को प्रतिदिन भुगतान कर रहे हैं PIA

पीआईए के प्रवक्ता ने कहा कि एयरलाइन ने ईंधन के प्रावधान के लिए पीएसओ को अब तक 500 मिलियन रुपये का भुगतान किया है। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान एयरलाइन पीएसओ को प्रतिदिन भुगतान कर रहा है। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन वर्तमान में सऊदी अरब, कनाडा, चीन, कौला लुम्पुर और अन्य सहित मार्गों के लिए ईंधन प्राप्त कर रहा है।
पीआईए को पैसा देकर भी नहीं मिला तेल

इसके बाद केयर टेकर पीएम अनवार उल हक काकर ने पीआईए के फाइनेंस को रीस्ट्रक्चर करने और उसको स्थिर करने के लिए प्रक्रिया शुरू की है। इस बीच पीआईए के प्रवक्ता ने कहा है कि रविवार को 81 सिड्यूल फ्लाइट में से केवल 11 उड़ानों का ही संचालन हो सका। उन्होंने दावा किया कि सरकारी तेल कंपनी को तेल के लिए अग्रिम भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पैसा देने के बाद भी हमें तेल नहीं दिया गया जिससे इतनी बड़ी तादाद में उड़ानों का संचालन रोकना पड़ा।

PIA ने 22.9 अरब रुपये की मांगी थी आपातकालीन राहत राशि

पीआईए ने 22.9 अरब रुपये की आपातकालीन राहत राशि मांगी थी, जिसे पाकिस्तान की आर्थिक समन्वय समिति (ECC) ने खारिज कर दिया था। पीआईए ने यह भी चेतावनी दी थी कि बोइंग और एयरबस सितंबर के मध्य तक स्पेयर पार्ट्स की आपूर्ति निलंबित कर सकते हैं। एआरवाई न्यूज के अनुसार, जुलाई में फेडरल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू (एफबीआर) ने 2 अरब रुपये से अधिक करों का भुगतान न करने के आधार पर पीआईए के खाते को फ्रीज कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका