न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बजट से पहले खरीदारी के चलते ऑलटाइम हाई पर पहुँचा सोना, 83,750 रुपये प्रति 10 ग्राम

बजट से पहले डिमांड में जोरदार उछाल के चलते सोने के दाम ऑलटाइम हाई पर जा पहुंचा है। ज्वेलर्स और रिटेलर्स की ओर से की जा रही भारी खरीदारी के चलते सोना 83750 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऐतिहासिक हाई पर जा पहुंचा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 30 Jan 2025 5:43:36

बजट से पहले खरीदारी के चलते ऑलटाइम हाई पर पहुँचा सोना, 83,750 रुपये प्रति 10 ग्राम

नई दिल्ली। बजट से पहले डिमांड में जोरदार उछाल के चलते सोने के दाम ऑलटाइम हाई पर जा पहुंचा है। ज्वेलर्स और रिटेलर्स की ओर से की जा रही भारी खरीदारी के चलते सोना 83,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऐतिहासिक हाई पर जा पहुंचा है। पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 82,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन ने ये जानकारी दी है।

एक जनवरी 2025 के बाद से सोना 79,390 रुपये प्रति 10 ग्राम से 4,360 रुपये बढ़कर 83,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। दो दिनों की गिरावट के बाद, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 910 रुपये बढ़कर 83,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया।

मंगलवार को यह 82,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत 1,000 रुपए के उछाल के साथ 93,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबारी दिन 92,000 रुपए प्रति किलोग्राम थी। एमसीएक्स पर भी वायदा कारोबार में फरवरी महीने के सौदे के लिए सोना 228 रुपये के उछाल के साथ 80,517 रुपये के नए हाई पर जा पहुंचा है। अप्रैल महीने के लिए 81,098 रुपये प्रति 10 ग्राम भाव जा पहुंचा है। डॉलर इंडेक्स में तेजी और अमेरिका में कमजोर कंज्यूमर डिमांड के डेटा के चलते सोने के दामों में उछाल आया है। वैश्विक स्तर पर जिंस बाजार में सोना वायदा 2,794.70 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘बुधवार को सोने में तेजी आई। इसका कारण कारोबारियों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अपेक्षित टैरिफ योजना को देखते हुए सुरक्षित निवेश को तरजीह दी जा रही है। ’एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक (जिंस और मुद्रा), जतीन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘बाजार के स्टेकहोल्डर्स अमेरिकी फेडरल रिजर्व (फेड) की ब्याज दर नीति के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि तत्काल ब्याज दर में कटौती की संभावना नहीं दिखती, लेकिन आगे का मार्गदर्शन, सोने की अगली दिशा निर्धारित करने में महत्वपूर्ण होगा।’’

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म