न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सोना पहली बार ऐतिहासिक ऊँचाई पर, 1,00,000 के पार, वेडिंग सीजन और ग्लोबल अनिश्चितता ने बढ़ाई मांग

24 कैरेट सोना ₹1,00,000 प्रति 10 ग्राम के पार, MCX पर ₹98,991 पर ट्रेड। वैश्विक तनाव और डॉलर में गिरावट से सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 22 Apr 2025 3:52:26

सोना पहली बार ऐतिहासिक ऊँचाई पर, 1,00,000 के पार, वेडिंग सीजन और ग्लोबल अनिश्चितता ने बढ़ाई मांग

नई दिल्ली। सोने की कीमतों ने मंगलवार को ऐतिहासिक ऊंचाई छू ली, जब 24 कैरेट सोना पहली बार 1,00,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, यह उछाल बीते 24 घंटों में लगभग ₹3,300 का रहा, जहां पहले इसकी कीमत ₹96,670 थी। 22 कैरेट सोने की दर ₹97,600, 20 कैरेट की ₹89,000 और 18 कैरेट की ₹81,000 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

सोने के वायदा बाजार में भी जबरदस्त तेजी दिखी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून 2025 के गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट्स 1.76% की बढ़त के साथ ₹98,991 पर ट्रेड हो रहे हैं।

इस उछाल की मुख्य वजह अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल के बीच मतभेद मानी जा रही है। इसके साथ ही अमेरिका-चीन के व्यापार तनाव और कमजोर होता अमेरिकी डॉलर भी सोने को वैश्विक निवेश का सुरक्षित ठिकाना बना रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की चमक बढ़ी है और यह अब तक के उच्चतम स्तर $3,480 प्रति औंस पर पहुंच गया है। जेम्स एंड ज्वेलरी सेक्टर से जुड़े कामा ज्वेलरी के एमडी कॉलिन शाह ने बताया कि सोने की कीमतों में यह तेजी आगे भी बनी रह सकती है और यह वित्त वर्ष 2025-26 में $3,600 प्रति औंस को पार कर सकती है।

जयपुर में पहुँचा ₹1,01,800 प्रति 10 ग्राम

जयपुर सर्राफा बाजार में भी मंगलवार को 24 कैरेट सोना ₹1,01,800 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹94,800 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मित्तल के अनुसार, वेडिंग सीजन और आर्थिक अनिश्चितताओं के चलते निवेशकों का भरोसा सोने में बढ़ा है, जिससे मांग में उछाल आया है।

हालांकि, सोने की तेज़ी के बीच चांदी में गिरावट दर्ज की गई है। जयपुर में चांदी की कीमत मंगलवार को ₹300 प्रति किलो घटकर ₹98,700 प्रति किलो रही।

3 साल के निचले स्तर पर आया अमेरिकी डॉलर का भाव

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता ने कहा, "अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा हाल ही में फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल की आलोचना ने अमेरिकी डॉलर को 3 साल के निचले स्तर पर लाकर खड़ा कर दिया है। आज सोने की कीमतों के नए रिकॉर्ड पर पहुंचने का यही मुख्य कारण है। हालांकि, अमेरिका-चीन व्यापार तनाव बढ़ने के कारण वैश्विक आर्थिक मंदी के बारे में बढ़ती चिंताएं पहले से ही सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग को लगातार बढ़ावा दे रही हैं।"

डोनाल्ड ट्रंप और जेरोम पॉवेल के बीच खुलकर सामने आया संघर्ष

डेवेरे ग्रुप के सीईओ निगेल ग्रीन ने कहा, "डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि ब्याज दरों में जल्द कमी आनी चाहिए। लेकिन पॉवेल झुकने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं हैं। दोनों के बीच ये संघर्ष अब खुलकर सामने आ गया है और ग्लोबल इंवेस्टर अब ये देखने के लिए बिल्कुल इंतजार नहीं करेंगे कि इसका अंत कैसे होगा।" एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट - कमोडिटी एंड करेंसी, जतीन त्रिवेदी ने कहा, 'नए हफ्ते की शुरुआत में मजबूत खरीदारी के साथ सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी जारी रही। कॉमेक्स गोल्ड 3500 डॉलर के स्तर पर पहुंच गया, जबकि एमसीएक्स गोल्ड ने अपना नया लाइफटाइम हाई दर्ज किया।'

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका