Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

VDO परीक्षा देने बांदीकुई से जयपुर आई युवती की हत्या, अस्पताल में भर्ती करवाकर युवक फरार

28 दिसंबर की शाम को पेपर पूरा होने के बाद मृतका 22 वर्षीया हेमलता मीणा ने अपने पिता को बताया था कि वह जगतपुरा में रेलवे स्टेशन जा रही है एवं शाम को पेसेंजर ट्रेन से दौसा पहुंच जाएगी। लेकिन वह घर नहीं लौटी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 30 Dec 2021 1:05:20

VDO परीक्षा देने बांदीकुई से जयपुर आई युवती की हत्या, अस्पताल में भर्ती करवाकर युवक फरार

दौसा जिले के बांदीकुई में रहने वाली एक युवती VDO परीक्षा देने जयपुर आई थी जिसकी यहां हत्या कर दी गई। 28 दिसंबर की शाम को पेपर पूरा होने के बाद मृतका 22 वर्षीया हेमलता मीणा ने अपने पिता को बताया था कि वह जगतपुरा में रेलवे स्टेशन जा रही है एवं शाम को पेसेंजर ट्रेन से दौसा पहुंच जाएगी। लेकिन वह घर नहीं लौटी। केस की जांच थानाप्रभारी मनोहरलाल कर रहे है। इस संबंध में मृतका छात्रा के पिता लखमीलाल ने खोनागोरियान थाने में बुधवार को हत्या का नामजद केस दर्ज करवाया है। जिसमें सोनू नाम के लड़के पर हत्या करने का संदेह जताया है। पुलिस अब सोनू की तलाश कर रही है। उससे पूछताछ के बाद ही पूरा माजरा सामने आएगा। साथ ही, पुलिस परीक्षा सेंटर और घटनास्थल के आसपास तक पहुंचने वाले सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
पिता लखमीलाल ने 28 दिसंबर रात 8 बजे हेमलता से बात करने के लिए मोबाइल पर फोन किया तो वह बंद मिला। इसके बाद देर रात को उनको जयपुर में जेएनयू अस्पताल से फोन आया कि उनकी बेटी को गंभीर हालत में भर्ती करवाया गया है। वे जयपुर पहुंचे तब तक हेमलता ने दम तोड़ दिया था। पिता के मुताबिक हेमलता के चेहरे व शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे। उसके पर्स, मोबाइल फोन व अन्य कागज जंगल में मिले। अस्पताल वालों ने बताया कि दो तीन युवक हेमलता को अस्पताल में छोड़कर गए थे। ऐसे में लखमीलाल ने सोनू नाम के लड़के के खिलाफ नामजद केस दर्ज करवाया है। पिता ने पुलिस को बताया है कि उनकी बेटी पहले उनके साथ रैणी, अलवर में रहती थी। सोनू भी वहीं का रहने वाला है। वह काफी वक्त से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। तब बेटी को दौसा भेज दिया। वहां भी वह जाकर परेशान करने लगा। ऐसे में पिता का आरोप है कि सोनू ने जयपुर तक पीछा कर उसके साथियों के साथ मिलकर उनकी बेटी की हत्या की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका