न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुलाम नबी आजाद ने ली गारंटी, कहा - जम्मू-कश्मीर को वापस मिलेगा पूर्ण राज्य का दर्जा

कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह राज्य के विशेष दर्जे (अनुच्छेद 370) की बहाली की गारंटी नहीं दे सकते, लेकिन वह केंद्र शासित प्रदेश के लिए पूर्ण राज्य की वापसी की गारंटी दे सकते हैं। घाटी में आजाद की यह दूसरी जनसभा थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 16 Sep 2022 9:28:53

गुलाम नबी आजाद ने ली गारंटी, कहा - जम्मू-कश्मीर को वापस मिलेगा पूर्ण राज्य का दर्जा

कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह राज्य के विशेष दर्जे (अनुच्छेद 370) की बहाली की गारंटी नहीं दे सकते, लेकिन वह केंद्र शासित प्रदेश के लिए पूर्ण राज्य की वापसी की गारंटी दे सकते हैं। घाटी में आजाद की यह दूसरी जनसभा थी।

गुलाम नबी आजाद ने अपने संबोधन में कहा,'मैं गारंटी देता हूं कि हमें पूर्ण राज्य का दर्जा वापस मिलेगा। राज्यसभा में मेरे एक दर्जन भाषणों के कारण, मैंने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को यह स्वीकार करने के लिए बाध्य किया कि वे जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा वापस देंगे। हमें पूर्ण राज्य का दर्जा मिलेगा और जब हम इसे प्राप्त कर लेंगे, तो मैं यहां के लोगों को भूमि और नौकरी के अधिकार की गारंटी दूंगा।'

आजाद ने कहा कि वह जम्मू-कश्मीर के लोगों से अनुच्छेद 370 की बहाली, स्वायत्तता या स्व-शासन का वादा नहीं कर सकते, लेकिन सम्मानजनक जीवन और विकास का वादा जरूर कर सकते हैं।

आजाद ने नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के स्पष्ट संदर्भ में कहा, 'जो लोग धारा 370 की बहाली का वादा करते हैं, उन्हें करने दें। लेकिन उन्हें पूछें कि उनके पिछले वादों का क्या हुआ? वे आप लोगों पर एक और वादा क्यों थोप रहे हैं?'

गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा संसद या सुप्रीम कोर्ट के जरिए वापस किया जा सकता है। उन्होंने कहा, 'लोकसभा और राज्यसभा दोनों में मेरे तमाम प्रयासों के बावजूद, प्रधानमंत्री मोदी के फैसले के पक्ष में 86% वोट पड़े और कांग्रेस, जिसका मैं तब हिस्सा था, को केवल 14% वोट मिले।'

आजाद ने कहा, ‘एक विकल्प सुप्रीम कोर्ट का आदेश (जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा वापस करने का) है। मैं प्रार्थना करता हूं कि शीर्ष अदालत इसे जल्दी करे, लेकिन पिछले तीन साल से फाइल एक कोने में धूल फांक रही है। अदालत इस मामले का कब संज्ञान लेगी और उसका क्या निर्णय होगा। क्या कश्मीर से कोई मुझे गारंटी दे सकता है कि यह 6 महीने में होगा और फैसला उनके पक्ष में होगा। गुलाम नबी आजाद इसका दावा नहीं कर सकता। मोदी साहब भी इसका दावा नहीं कर सकते।'

गौरतलब है कि 5 अगस्त, 2019 को केंद्र की मोदी सरकार ने राष्ट्रपति के आदेश से जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म कर दिया था। गृह मंत्री अमित शाह ने संसद के दोनों सदनों को इस बारे में सूचित किया था। साथ ही लद्दाख को जम्मू-कश्मीर से अलग केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया। जम्मू-कश्मीर को भी पूर्ण राज्य से केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया था। हालांकि, पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह ने संसद को बार-बार यह आश्वासन दिया है कि जम्मू-कश्मीर में परिस्थितियां सामान्य होते ही, उसका पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल कर दिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?