न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में लॉकडाउन को लेकर बोले मुख्यमंत्री गहलोत, नहीं किया जाएगा क्योंकि बंद हो जाता है सबका रोजगार

बढ़ते मामलों को लेकर सरकार सख्ती बरतने लगी हैं और फिर से लॉकडाउन लगने के कयास लगने लगे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री गहलोत ने यह साफ़ कर दिया हैं कि प्रदेश में फिर से लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा क्योंकि इससे सभी का रोजगार बंद हो जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 27 Mar 2021 3:49:59

राजस्थान में लॉकडाउन को लेकर बोले मुख्यमंत्री गहलोत, नहीं किया जाएगा क्योंकि बंद हो जाता है सबका रोजगार

बढ़ता कोरोना फिर से सख्ती बरतने को मजबूर कर रहा हैं। बीते दिन शुक्रवार को देश में 62 हजार से अधिक मामले आए और राजस्थान की बात करें तो बीते दिन 800 से अधक मामले आए। बढ़ते मामलों को लेकर सरकार सख्ती बरतने लगी हैं और फिर से लॉकडाउन लगने के कयास लगने लगे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री गहलोत ने यह साफ़ कर दिया हैं कि प्रदेश में फिर से लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा क्योंकि इससे सभी का रोजगार बंद हो जाता हैं। गहलोत ने कहा कि कोरोना को लेकर जनता लापरवाह हो गई है, इसलिए कुछ सख्त कदम उठाए हैं। अगर और सख्ती करनी पड़ती है तो हम करेंगे। लोग नहीं चाहते कि लॉकडाउन लगे। लॉकडाउन लगाना बहुत ही खतरनाक है। सबका रोजगार बंद हो जाता है। बिना लॉकडाउन लगाए हमें सख्ती करनी पड़ेगी। गहलोत शनिवार को मेडिकल सुविधाओं के वर्चुअल लोकार्पण समारोह में बोल रहे थे।

गहलोत ने कारेाना के मामले बढ़ने पर और सख्ती के संकेत दिए हैं। यह सातवां मौका है जब पिछले 10 दिन के अंतराल में सीएम गहलोत ने सख्ती की चेतावनी दी है। पिछले दिनों ही गृह विभाग ने गाइडलाइन जारी की थी, जिसमें आठ शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाया था। इसके अलावा शादी समाराहों में 200 लोगों और अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा लोगों की लिमिट लगा दी है। कोरोना के मामले बढ़ने पर नाइट कर्फ्यू का दायरा और बढ़ सकता है।

गहलोत ने कहा कि हमें कोरोना की दूसरी लहर को गंभीरता से लेना होगा। पिछले साल 18 मार्च को राजस्थान में कारोना के 14 केस थे। इस बार 18 मार्च को 370 केस आए। आप सोच सकते हैं कहां पिछली साल 14 केस थे और पूरे राजस्थान में फैल गया। ​इस बार 370 पर पहुंच गए। हमारी तैयारी बहुत शानदार है। कैसे भी हालत बने मुकाबले को तैयार हैं। हमें ध्यान रखना होगा कि कोरोना फैले ही क्यों? हम चाहते हैं कोरोना राजस्थान में फैले ही नहीं। कई राज्यों में हालत बहुत खराब है, इसलिए हमें सजग और सतर्क रहना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत