न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इजरायल की धमकी के बाद खाली होने लगा गाजा, विस्थापित नागरिकों के काफिले पर हमला, 70 फिलिस्तीनी मरे, 200 घायल

अंतराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब महिलाएं और बच्चे उत्तरी गाजा से निकल कर बीच रास्तों में थे इजरायल की ओर से हमले किए गए। गाजा स्थित आंतरिक मंत्रालय के मुताबिक उत्तरी गाजा से दक्षिण की ओर जा रहे विस्थापित नागरिकों के एक काफिले पर इजरायली हवाई हमले में कम से कम 70 फिलिस्तीनी मारे गए और 200 अन्य घायल हो गए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 14 Oct 2023 10:17:35

इजरायल की धमकी के बाद खाली होने लगा गाजा, विस्थापित नागरिकों के काफिले पर हमला, 70 फिलिस्तीनी मरे, 200 घायल

इजरायल और हमास संघर्ष के बीच लाखों फिलिस्तीनी बेघर हो गए हैं। इजारायली डिफेंस फोर्स की चेतावनी के बाद बड़ी तादाद में उत्तरी गाजा से लोग निकलने लगे हैं। इजरायल ने उत्तरी गाजा में रहने वाले 10 लाख से ज्यादा फिलिस्तीनियों को दक्षिण इलाके को खाली करने की चेतावनी दी है जिसके बाद लोग पैदल और गाड़ियों के जरिए जा रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि बड़े पैमाने पर लोगों को पलायन करने का ऐलान बेहद खतरनाक है और यह मानवता के खिलाफ है।

अंतराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब महिलाएं और बच्चे उत्तरी गाजा से निकल कर बीच रास्तों में थे इजरायल की ओर से हमले किए गए। गाजा स्थित आंतरिक मंत्रालय के मुताबिक उत्तरी गाजा से दक्षिण की ओर जा रहे विस्थापित नागरिकों के एक काफिले पर इजरायली हवाई हमले में कम से कम 70 फिलिस्तीनी मारे गए और 200 अन्य घायल हो गए हैं।

फ़िलिस्तीनी अधिकारियों का कहना है कि गाजा पट्टी पर इजरायल के बमबारी में 2,200 से अधिक लोग मारे गए हैं। जबकि इजरायल में मरने वालों की संख्या 1,300 से ज्यादा है।

इजरायल-हमास युद्ध पर कुछ अहम अपडेट

अमेरिकी सरकार ने गाजा में अपने नागरिकों को मिस्र के रास्ते राफा क्रॉसिंग से निकलने के लिए कहा है, इसे लेकर मिस्र-अमेरिका की सहमति हो गई है। राफा क्रॉसिंग गाजा के अंदर और बाहर जाने वाला एकमात्र रास्ता है।

फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले शनिवार को संघर्ष शुरू होने के बाद से गाजा में 28 चिकित्सा कर्मचारी मारे गए हैं। इसमें यह भी कहा गया है कि गाजा स्ट्रिप में दो अस्पताल बीट हनौन ए अल ड्यूरा अस्पताल अब बंद हो चुके हैं, और 15 अन्य चिकित्सा केंद्र भी हमलों का शिकार हुए हैं।

संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि गाजा में उसके आश्रय स्थल अब सुरक्षित नहीं हैं क्योंकि इस क्षेत्र में 24 लाख लोगों के लिए अब पानी तक खत्म हो रहा है और दूसरी जरूरत के सामान भी खत्म हो रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 320 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें गाजा शहर से भाग रहे काफिलों पर इजरायली हवाई हमलों में मारे गए कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

तुर्की का कहना है कि वह फिलिस्तीनियों के गाजा पट्टी को छोड़कर जाने के खिलाफ है। तुर्की के विदेश मंत्री हाकन फ़िदान ने काहिरा में एक संवाददाता सम्मेलन में यह बयान दिया। फ़िदान ने कहा कि संघर्ष को रोका जाना चाहिए और जरूरी है कि इसका समाधान जल्द हो।

स्पेन के प्रधान मंत्री पेड्रो सांचेज़ ने चेतावनी दी है कि इजरायल जो कर रहा है वह ठीक नहीं है क्योंकि अन्तर्राष्ट्रीय कानून बड़े पैमाने पर लोगों को इस तरह निकाले जाने पर प्रतिबंध लगाता है। सांचेज़ ने दक्षिण-पश्चिमी शहर में अपनी सोशलिस्ट पार्टी की एक सभा के दौरान कहा कि इजरायल को अपनी रक्षा करने का अधिकार है लेकिन जो वह कर रहा यह कानूनन गलत है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर