न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनिया के तीसरे सबसे अमीर बिजनेसमैन बने गौतम अडाणी, आगे सिर्फ मस्क और बेजोस

भारतीय अरबपति गौतम अडाणी ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट को पछाड़कर दुनिया के तीसरे सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। आज से कुछ साल पहले भले ही दुनिया में काफी सारे लोग उनका नाम नहीं जानते होंगे, लेकिन अभी पूरी दुनिया उन्हें जान चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Aug 2022 9:43:14

दुनिया के तीसरे सबसे अमीर बिजनेसमैन बने गौतम अडाणी, आगे सिर्फ मस्क और बेजोस

भारतीय अरबपति गौतम अडाणी ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट को पछाड़कर दुनिया के तीसरे सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। आज से कुछ साल पहले भले ही दुनिया में काफी सारे लोग उनका नाम नहीं जानते होंगे, लेकिन अभी पूरी दुनिया उन्हें जान चुकी है। यह पहली बार है जब कोई एशियाई ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के टॉप तीन में शामिल हुआ है। इंडेक्स के अनुसार, अडानी की नेटवर्थ बढ़कर फिलहाल 137.4 बिलियन डॉलर हो चुकी है। गौतम अडानी ने बर्नार्ड अर्नाल्ट को पीछे छोड़ने से पहले माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर Bill Gates को पिछले महीने पछाड़ कर इस लिस्ट में चौथा स्थान हासिल किया था। गेट्स ने पिछले महीने अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा समाजसेवा के कार्यों के लिए दान किया था, जिससे उनकी नेटवर्थ एक झटके में काफी कम हो गई थी। दूसरी ओर अडानी की कंपनियों ने शेयर बाजार को मात देते हुए लगातार अच्छा परफॉर्म किया है, जिससे उनकी नेटवर्थ बढ़ी है। अभी गेट्स की नेटवर्थ कम होकर 117 बिलियन डॉलर रह गई है।

आपको बता दे, अडानी समूह के चेयरमैन से आगे सिर्फ टेस्ला के Tesla CEO Elon Musk और Amazon Founder Jeff Bezos हैं। मस्क की नेटवर्थ (Elon Musk Networth) अभी 251 बिलियन डॉलर है, जबकि बेजोस (Jeff Bezos Networth) के पास फिलहाल 153 बिलियन डॉलर की संपत्ति है।

साल 2022 अडानी के लिए बेहद शानदार साबित हुआ है। इस साल जिस रफ्तार से अडानी की संपत्ति बढ़ी है, कोई अन्य अरबपति उनके आस-पास भी नहीं ठहरता। इस साल उनकी नेटवर्थ में 60 बिलियन डॉलर से ज्यादा की तेजी आई है, जो बाकियों की तुलना में कम से कम 5 गुना ज्यादा है। अडानी ने इस साल फरवरी में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पीछे छोड़कर भारत के साथ-साथ एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति होने का खिताब अपने नाम दर्ज किया था। इसी साल अप्रैल में पहली बार अडानी की नेटवर्थ 100 बिलियन डॉलर के पार निकली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला