न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र: नहीं मिली एंबुलेंस, तो कूड़ा गाड़ी से श्मशान ले गए कोरोना का शव

राज्य के उस्मानाबाद जिले में कोविड-19 महामारी से मरने वाले एक व्यक्ति के शव को कूड़ा उठाने वाले वाहन के जरिये श्मशान पहुंचाया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 04 May 2021 10:00:11

महाराष्ट्र: नहीं मिली एंबुलेंस, तो कूड़ा गाड़ी से श्मशान ले गए कोरोना का शव

महाराष्ट्र में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए महाराष्ट्र के चार जिलों में आज से हार्ड लॉकडाउन लगा दिया गया है। इन जिलों में सतारा, सांगली, बारामती और अहमदनगर शामिल है। यहां किराना, फल, सब्जी, बेकरी, डेयरी, मिठाई और खाद्य पदार्थ की दुकानें भी अगले 7 दिनों तक यानी 10 मई तक बंद रहेगा। हालांकि, ये सभी होम डिलवरी कर सकेंगे। यह लॉकडाउन आज (मंगलवार) सुबह सात बजे से अगले सात दिनों तक यानी 10 मई की रात 12 बजे तक लागू रहेगा। वहीं, कोरोना से जूझ रहे महाराष्ट्र से मानवता को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है। जिसको जानने के बाद हर किसी की आंखे नम हो गई। राज्य के उस्मानाबाद जिले में कोविड-19 महामारी से मरने वाले एक व्यक्ति के शव को कूड़ा उठाने वाले वाहन के जरिये श्मशान पहुंचाया गया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि वहां कोई एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो पाई और निजी वाहनों ने शव को श्मशान तक पहुंचाने से मना कर दिया।

धोल्की पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार की है। जब किसी गांव का एक व्यक्ति सात किलोमीटर दूर नजदीक के तेर गांव में डॉक्टर के पास गया और वहीं उसके क्लीनिक के बाहर गिर गया। इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। जिसके बाद सरकारी अस्पताल की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची। उस व्यक्ति की रैपिड एंटीजन जांच किए जाने पर वह कोरोना से संक्रमित पाया गया।

अस्पताल के कर्मचारियों ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को गांव के लोगों के हवाले कर दिया। गांव के सरपंच विजय हजगुड़े ने बताया कि मृतक के शव को श्मशान घाट ले जाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था करने की कोशिश की गई, लेकिन तेर अस्पताल की एंबुलेंस एक गर्भवती महिला को ले जाने के लिए बुक थी।

दोगुना किराया देने की पेशकश करने के बावजूद भी निजी वाहनों ने श्मशान घाट जाने से इनकार कर दिया। अंत में कूड़ा उठाने वाली गाड़ी से शव को श्मशान घाट तक पहुंचाया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?