न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Covishield के 2 डोज के बीच समय सीमा बढ़ाने की सिफारिश, कोवैक्‍सीन की खुराक में कोई बदलाव नहीं

नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्युनाइजेशन (NTAGI) ने कोरोना वैक्सीन कोवीशील्ड (Covishield) के दो डोज के बीच गैप बढ़ाने की सिफारिश की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 13 May 2021 2:22:56

Covishield के 2 डोज के बीच समय सीमा बढ़ाने की सिफारिश, कोवैक्‍सीन की खुराक में कोई बदलाव नहीं

नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्युनाइजेशन (NTAGI) ने कोरोना वैक्सीन कोवीशील्ड (Covishield) के दो डोज के बीच गैप बढ़ाने की सिफारिश की है। सिफारिश में कहा गया है कि कोवीशील्ड के डोज के बीच का अंतर 12 से 16 हफ्ते कर दिया जाए। फिलहाल 6 से 8 हफ्ते के अंतराल में कोवीशील्ड के दो डोज लगाए जा रहे हैं। पैनल ने साफ किया कि कोवैक्सिन (Covaxin) के मामले में किसी भी तरह के बदलाव की सिफारिश नहीं की गई है। आपको बता दे, पहले भी कोविड-19 की रोकथाम को लगाई जाने वाली वैक्‍सीन की दो खुराकों में अंतराल को बढ़ाया था। शुरुआत में कोवीशील्ड के दोनों डोज के बीच 4 से 6 हफ्ते, यानी 28 से 42 दिन का अंतर रखा जाता था। इसके बाद इसे बढ़ाते हुए 6 से 8 हफ्ते यानी 42 से 56 दिन कर दिया गया था। नया नियम सिर्फ कोवीशील्ड वैक्सीन पर लागू हुआ था। अब एक बार फिर से विश्‍व भर में इस डोज के अंतराल को बढ़ाए जाने की चर्चा जोरों पर चल रही है।

सरकार के पैनल की तरह से इस तरह से ये सिफारिश उस समय सामने आई है जब एक नई स्‍टडी में इस तरह का दावा किया गया था कि यदि कोविड-19 वैक्‍सीन की दोनों खुराकों के बीच अंतराल को बढ़ा दिया जाए तो इससे होने वाली मौतों को भी कम किया जा सकता है।

पैनल ने यह भी सुझाव दिया है कि ऐसे लोग जो कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, उन्हें 6 महीने तक वैक्सीनेशन नहीं कराना चाहिए। इसी के साथ पैनल ने प्रेग्नेंट महिलाओं को वैक्सीन के बारे में चॉइस देने की सिफारिश की है। वहीं, स्तनपान कराने वाली महिलाएं भी वैक्सीन लगवा सकती हैं। हालांकि, सरकार की मंजूरी के बाद ही इसे लागू किया जाएगा।

ब्रिटेन ने 12 सप्‍ताह का अंतर करने का फैसला लिया

ब्रिटेन ने अपने यहां पर दो खुराकों के बीच 12 सप्‍ताह का अंतर करने का फैसला लिया है। खबर में कहा गया है कि वहां पर कोरोना वैक्‍सीन की पहली डोज के बाद करीब 80% मौतों को कम किया गया है। इसके अलावा संक्रमण की रफ्तार भी करीब 70% तक कम हुई है।

रॉयटर्स की खबर के मुताबिक, फाइजर कंपनी का ये भी कहना है कि दो खुराक के बीच समय सीमा को बढ़ाने का असर 65 वर्ष से कम उम्र के लोगों पर भी दिखाई दे सकता है। कंपनी ने ये भी साफ किया है कि इसके बेहद परिणाम के लिए कुछ अनुकूल परिस्थितियों का होना बेहद जरूरी है। हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि उनके पास फिलहाल इसको लेकर न तो कोई पुख्‍ता सुबूत है और न ही कोई डाटा ही है। यही वजह है कि फाइजर ब्रिटेन से आने वाली खबरों को आधार बनाकर ये बात कह रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

पत्नी और दो पुजारियों को गोली मारने के बाद बच्चों के साथ कमरे में छिपा था आरोपी, आधी रात कमांडो ऑपरेशन में ढेर
पत्नी और दो पुजारियों को गोली मारने के बाद बच्चों के साथ कमरे में छिपा था आरोपी, आधी रात कमांडो ऑपरेशन में ढेर
दिल्ली के शालीमार बाग में आधी रात मस्जिद पर चला बुलडोजर, AIMIM नेता शोएब जमई ने कार्रवाई पर उठाए सवाल
दिल्ली के शालीमार बाग में आधी रात मस्जिद पर चला बुलडोजर, AIMIM नेता शोएब जमई ने कार्रवाई पर उठाए सवाल
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब