Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रेलवे ने लिया 72 स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला, इस तारीख से शुरू होगी टिकटों की बुकिंग

रेलवे के मुताबिक इन स्पेशल ट्रेनों के लिए 8 जुलाई से पीआरएस काउंटर्स और वेबसाइट पर टिकटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी और कंफर्म टिकट होने पर ही यात्री यात्रा कर सकेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 06 Jul 2021 12:12:06

रेलवे ने लिया 72 स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला, इस तारीख से शुरू होगी टिकटों की बुकिंग

मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 72 स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है। रेलवे के मुताबिक इन स्पेशल ट्रेनों के लिए 8 जुलाई से पीआरएस काउंटर्स और वेबसाइट पर टिकटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी और कंफर्म टिकट होने पर ही यात्री यात्रा कर सकेंगे। रेलवे ने यह फैसला आगामी गणपति महोत्सव के मद्देनजर लिया है। मध्य रेलवे के मुताबिक, गणपति महोत्सव 2021 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस/पनवेल और सावंतवाड़ी रोड/रत्नागिरी के बीच 72 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन 72 स्पेशल ट्रेनों का संचालन सितंबर महीने में किया जाएगा। इस दौरान ये ट्रेनें मुंबई और कोंकण के बीच चलेंगी। सेंट्रल रेलवे के मुताबिक मुंबई-कोंकण रूट पर 5 जुलाई से 22 जुलाई के बीच ट्रेनों के 36 ट्रिप का प्लान किया गया है।
मध्य रेलवे के मुताबिक सीएसएमटी स्टेशन से रात 12:20 बजे ट्रेन प्रस्थान करेगी और दोपहर 2 बजे सावंतवाड़ी रोड स्टेशन पहुंचेगी। जबकि, सावंतवाड़ी रोड स्टेशन से ये ट्रेन दोपहर 2:40 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 4:35 बजे सीएसएमटी स्टेशन पहुंचेगी।

इसके अलावा सीएसएमटी और रत्नागिरी के बीच भी स्पेशल ट्रेन के 10 फेरे लगेंगे। रेलवे के मुताबिक 6 सितंबर से 20 सितंबर के बीच सप्ताह में दो बार यानी सोमवार और शुक्रवार को ट्रेन का संचालन किया जाएगा। ट्रेन हर सोमवार और शुक्रवार को दोपहर 1:10 बजे सीएसएमटी से रवाना होगी और रात 10:35 बजे रत्नागिरी पहुंचेगी। वापसी के दौरान, ट्रेन रत्नागिरी से प्रत्येक रविवार और गुरुवार को रात 11:30 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं, पनवेल-सावंतवाड़ी रोड के बीच सप्ताह में तीन दिन ट्रेन का सपेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। ये ट्रेन कुल 16 फेरे लगाएगी। रेलवे के मुताबिक 7 से 22 सितंबर के बीच ट्रेन पनवेल से प्रत्येक मंगलवार, बुधवार और शनिवार को सुबह 8 बजे रवाना होगी। वापसी के दौरान ये ट्रेन उसी दिन रात 8 बजे सावंतवाड़ी रोड स्टेशन से निकलेगी। 9 सितंबर से 23 सितंबर के बीच पनवेल-रत्नागिरी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के 10 फेरे लगेंगे। यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार और रविवार को सुबह 8:00 बजे रवाना होगी और वापसी में ट्रेन रत्नागिरी से प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को रात 11:30 बजे प्रस्थान करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सभी लंबित मामले अब चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर
दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सभी लंबित मामले अब चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
क्रिस्टीना ऐपलगेट को डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए करना पड़ रहा इंतजार, बोलीं- प्रसिद्धि से नहीं मिला फायदा
क्रिस्टीना ऐपलगेट को डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए करना पड़ रहा इंतजार, बोलीं- प्रसिद्धि से नहीं मिला फायदा
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
मालविका मोहनन ने शुरू की 'पॉकेट नॉवेल' की डबिंग, विजय सेतुपति के साथ 14 जनवरी को आएगी फिल्म
मालविका मोहनन ने शुरू की 'पॉकेट नॉवेल' की डबिंग, विजय सेतुपति के साथ 14 जनवरी को आएगी फिल्म
नागार्जुन की 'किंग 100' तय समय पर होगी रिलीज, मेकर्स ने जारी किया 30 दिन का काउंटडाउन पोस्टर
नागार्जुन की 'किंग 100' तय समय पर होगी रिलीज, मेकर्स ने जारी किया 30 दिन का काउंटडाउन पोस्टर
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2026, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2026, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव
सर्दियों में ट्राई करें कश्मीरी हाक, चावल के साथ परोसें यह देसी हरी सब्जी
सर्दियों में ट्राई करें कश्मीरी हाक, चावल के साथ परोसें यह देसी हरी सब्जी
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां, जानें व्यक्तित्व के रहस्य
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां, जानें व्यक्तित्व के रहस्य
ठंड के मौसम में नाश्ते या लंच के लिए बनाएं दलिया वेज खिचड़ी, सब्जियों से भरपूर है यह रेसिपी
ठंड के मौसम में नाश्ते या लंच के लिए बनाएं दलिया वेज खिचड़ी, सब्जियों से भरपूर है यह रेसिपी
astrology