न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

1 अप्रैल से नारायण सिंह सर्किल से नहीं चलेंगी दिल्ली-आगरा की बसें, ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे से होगा संचालन

बढ़ते ट्रैफिक दबाव के चलते रोज लगने वाले जाम से आम जनता को निजात दिलाने के लिए शहर के मध्य में स्थित नारायण सिंह सर्किल बस स्टैंड को आगामी 1 अप्रैल से बंद किया जा रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 21 Mar 2025 1:22:57

1 अप्रैल से नारायण सिंह सर्किल से नहीं चलेंगी दिल्ली-आगरा की बसें, ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे से होगा संचालन

जयपुर। बढ़ते ट्रैफिक दबाव के चलते रोज लगने वाले जाम से आम जनता को निजात दिलाने के लिए शहर के मध्य में स्थित नारायण सिंह सर्किल बस स्टैंड को आगामी 1 अप्रैल से बंद किया जा रहा है। अब 1 अप्रैल से दिल्ली और आगरा की ओर जाने वाली बसों का संचालन नारायण सिंह सर्किल की बजाय ट्रांसपोर्ट नगर से होगा। इस फैसले पर ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड (टीसीबी) ने मुहर लगाई है।

फैसले के धरातल पर उतरने पर टोंक रोड पर नारायण सिंह सर्किल से गुजरने वाले करीब डेढ़ लाख वाहन चालकों को जाम से निजात मिलेगी. समय और ईंधन बचेगा. वहीं ई रिक्शा की बढ़ती संख्या को देखते हुए ई-रिक्शा पर क्यूआर कोड लगवाए जाएंगे. इसे स्कैन कर ई रिक्शा से संबंधी जानकारी उपलब्ध हो सकेगी, इससे उन्हें नियंत्रित भी किया जा सकेगा।

जेडीसी आनंदी ने बताया कि टीसीबी ने 1 अप्रैल से बसों का संचालन नारायण सिंह सर्किल की बजाए ट्रांसपोर्ट नगर से करने का फैसला लिया है। यहां रोटरी सर्किल के पास से आगरा जाने वाली बसों का संचालन होगा। बजरी मंडी से दिल्ली की ओर जाने वाली बसों का संचालन किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि राजधानी जयपुर में नारायण सिंह सर्किल प्राइवेट बसों का अड्डा है। यहां दिल्ली रूट की करीब 300 बसों की आवाजाही रहती है। इनमें करीब 11,000 यात्री सफर करते हैं। इसी तरह आगरा रूट की 180 बसों का यहां से संचालन होता है। इसमें करीब 7,000 यात्री सवार होते हैं। इसके साथ विभिन्न क्षेत्रों के लिए करीब 300 प्राइवेट बसों का भी यहां से संचालन होता है, जिसके चलते हर समय जाम के हालात बने रहते हैं। एक समय पर यहां करीब 10 से 15 बसें खड़ी रहती हैं। इस वजह से अजमेरी गेट से आने वाले वाहन चालकों को जाम से दो-चार होना पड़ता है। आम वाहन चालकों को राहत देने के उद्देश्य से ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड ने अब नारायण सिंह सर्किल से बस स्टैंड को शिफ्ट करने का फैसला लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी