न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : सोशल मीडिया पर देखी नौकरी की पोस्ट और हो गया साइबर ठगी का शिकार, जानें पूरा माजरा

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में नौकरी के नाम पर साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां वन क्लास प्राइवेट नौकरी देने की बातकर 1.72 लाख रुपए अपने खाते में डलवा लिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 17 Aug 2021 8:25:40

हरियाणा : सोशल मीडिया पर देखी नौकरी की पोस्ट और हो गया साइबर ठगी का शिकार, जानें पूरा माजरा

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में नौकरी के नाम पर साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां वन क्लास प्राइवेट नौकरी देने की बातकर 1.72 लाख रुपए अपने खाते में डलवा लिए। अच्छी नौकरी के लालच में अनिल ने शातिर ठग के खाते में यह राशि ट्रांसफर कर दी। बाद में जब अनिल को नौकरी नहीं मिली तो वह शातिर ठग से संपर्क करता रहा। आखिर में सोमवार को ठग ने अपना नंबर ही स्विच ऑफ कर लिया। उसके बाद पता चला कि ठगी हो गई। उसने तुरंत साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, रेवाड़ी के गांव भाड़ावास में रहने वाले अनिल यादव ने कुछ दिन पहले फेसबुक पर एक पोस्ट देखी थी, जिसमें अच्छी नौकरी दिलाने संबंधित जानकारी थी। अनिल ने पोस्ट में लिखे गए नंबरों पर संपर्क किया तो उसे प्लेब्वॉय बनने के नाम पर अच्छी नौकरी देने की बात की गई। इसकी एवज में अनिल से शातिर ठग ने पहले रजिस्ट्रेशन कराने के साथ ही 25 हजार रुपए मांगे। अच्छी नौकरी के लालच में अनिल ने शातिर ठग के खाते में यह राशि ट्रांसफर कर दी।

उसके अगले दिन फिर अनिल के पास फोन आया कि उसका इंश्योरेंस कराना होगा, जिसकी एवज में उससे 40 हजार रुपए मांगे गए। अनिल नौकरी के लालच में उसकी बातों में आ गया और फिर ऑनलाइन खाते में नकदी ट्रांसफर कर दी। बात यहां तक सीमित नहीं रही। शातिर बदमाश उससे कभी वैरिफिकेशन तो कभी किसी और नाम से पैसे ट्रांसफर कराते रहे। इस प्रकार 5 दिन के भीतर ही उससे 1 लाख 72 हजार रुपए की राशि अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवा ली गई।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?