न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : कस्टमर केयर पर शिकायत दर्ज करवाते समय SPO से हुई ठगी, लगा 89 हजार का चूना

ठगों ने पुलिस विभाग में एसपीओ पद पर कार्यरत अधिकारी को निशाना बनाया और कस्टमर केयर पर शिकायत दर्ज करवाते समय 89 हजार का चूना लगा दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 29 Jul 2021 7:26:48

हरियाणा : कस्टमर केयर पर शिकायत दर्ज करवाते समय SPO से हुई ठगी, लगा 89 हजार का चूना

हरियाणा के कैथल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां ठगों ने पुलिस विभाग में एसपीओ पद पर कार्यरत अधिकारी को निशाना बनाया और कस्टमर केयर पर शिकायत दर्ज करवाते समय 89 हजार का चूना लगा दिया। वहीं ठगी के अगले दिन ही आई शिकायत को कैथल पुलिस ने तीन महीने बाद दर्ज किया है। एएसआई सुरेश ने बताया कि शिकायत एसपी कार्यालय में दी गई थी। वहां से साइबर सेल को भेज दी गई। साइबर सेल ने जांच पड़ताल करने के बाद शिकायतकर्ता को केस दर्ज करवाने के लिए भेजा। शिकायत जैसी ही हमारे पास आई उसी समय केस दर्ज कर लिया गया था।

एसपीओ ने बिजली बिल भरते समय डबल एंट्री को रिफंड करवाने के लिए कस्टमर केयर पर शिकायत दर्ज करवानी चाही थी, लेकिन कस्टमर केयर की तरफ से बोलने वाले ने एसपीओ से जानकारी लेकर उसके खाते से दो एंट्रियों में 88741 रुपए की ठगी कर ली।

गांव किछाना निवासी सोहन लाल ने शिकायत में बताया कि उसने बिजली का बिल 20 अप्रैल को फोन पे द्वारा पे किया था। यह बिल डबल भरा गया था। इस बारे में 26 अप्रैल को सुबह 9:03 बजे कस्टमर केयर नंबर 180041204184 पर बिजली का बिल डबल भरने की बारे बात की तो उसने कहा कि बिल रिफंड हो जाएगा जो आपने डबल भरा हुआ है। वह लगातार फोन पर कस्टमर केयर वाले से बाते करता रहा और बात-बातों में वह मुझसे जानकारी लेता रहा। इस दौरान उसके खाता से दो बार रुपए कट गए। एक बार 77452 रुपए तो दूसरी बार 9989 रुपए कटने का मैसेज आया। ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करके 87441 रुपए वापस दिलवाए जाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?