न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गुरुग्राम में घटित हुआ बड़ा हादसा, सेल्फी लेना पड़ा भारी, ट्रेन से कटकर हुई 4 युवकों की मौत

मंगलवार की शाम हरियाणा के गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा देखने को मिला जहां रेलवे ट्रैक के किनारे खड़े होकर सेल्फी लेना युवकों को भारी पड़ गया। यहां जन शताब्दी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से चार युवकों की जान चली गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 15 Feb 2022 11:51:44

गुरुग्राम में घटित हुआ बड़ा हादसा, सेल्फी लेना पड़ा भारी, ट्रेन से कटकर हुई 4 युवकों की मौत

मंगलवार की शाम हरियाणा के गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा देखने को मिला जहां रेलवे ट्रैक के किनारे खड़े होकर सेल्फी लेना युवकों को भारी पड़ गया। यहां जन शताब्दी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से चार युवकों की जान चली गई। जीआरपी ने शवों को कब्जे में लेकर गुरुग्राम के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले चारों युवकों की पहचान हो गई है। चारों गुरुग्राम के देवीलाल कॉलोनी के रहने वाले थे। हादसा स्थल से कॉलोनी की दूरी सिर्फ दो किलोमीटर है। चारों युवक शाम को टहलते हुए रेलवे ट्रैक पर पहुंचे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली से अजमेर के बीच चलने वाली जन शताब्दी सुपरफास्ट ट्रेन मंगलवार की शाम दिल्ली से चली थी। जयपुर की तरफ जाते समय गुरुग्राम जिले के बसई-धनकोट रेलवे स्टेशन के पास 4 युवक एक साथ ट्रेन की चपेट में आ गए। चारों युवक रेलवे ट्रैक के किनारे खड़े होकर अपने मोबाइल से ट्रेन के साथ सेल्फी ले रहे थे। इसी बीच चारों ट्रेन की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चारों के शव क्षत-विक्षत हालत में मिले है। हादसा शाम करीब 5 बजे हुआ। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेने के बाद अस्पताल भिजवा दिया। फिलहाल जीआरपी पूरे मामले की जांच में जुटी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?