न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दरभंगा: सामने आया कोरोना का भयावह रूप, 15 दिनों में एक परिवार ने 4 बच्चों को खोया

बिहार के दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (DMCH) में रविवार शाम को 4 बच्चों की जान चली गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 31 May 2021 10:22:12

दरभंगा: सामने आया कोरोना का भयावह रूप, 15 दिनों में एक परिवार ने 4 बच्चों को खोया

बिहार के दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (DMCH) में रविवार शाम को 4 बच्चों की जान चली गई है। इनमें एक ढाई महीने का कोरोना पॉजिटिव बच्चा भी शामिल है। कोरोना पॉजिटिव बच्चे को रविवार सुबह 6 बजे ही भर्ती किया गया था। इससे पहले उसका इलाज पटना के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में हो रहा था। जब वहां बच्चे की कोरोना जांच कराई गई तो वह पॉजिटिव आया। इसके बाद परिजन भाग कर DMCH चले आए। यहां शाम 4:30 बजे उसकी जान चली गई।

इसके अलावा 8 से 15 साल के 3 सगे भाई-बहनों ने भी दम तोड़ दिया। इन सभी को निमोनिया जैसे लक्षण थे। बता दे, जिन 3 सगे भाई-बहनों की मौत हुई है उनके एक भाई की मौत 15 दिन पहले घर पर हो गई थी। पिता रामपुनीत यादव ने कहा कि उनके एक बच्चे की मौत 15 दिन पहले घर पर ही हो गई थी। इसके बाद बाकी तीनों बच्चे चंदन (14), पूजा (12) और आरती (8) बीमार पड़ गए। तीनों को 28 मई की शाम शिशु वार्ड में भर्ती करवाया। 29 मई की देर शाम चंदन की मौत हो गई। रात में उसका दाह संस्कार कोरोना गाइडलाइन के तहत हुआ।

अंतिम संस्कार कर लौटे ही थे कि इलाजरत बेटी पूजा की रात के 10:15 बजे मौत हो गई। 30 मई को दिन के 2 बजे तक उसका शव बेड पर पड़ा ही था कि बेटी आरती की भी मौत हो गई। पिता का कहना है कि सभी बच्चों में एक ही तरह के लक्षण थे। सभी बुखार, सांस फूलना और शरीर में सूजन से परेशान थे।

तीनों बच्चों की मौत कोरोना से नहीं हुई: DMCH प्रशासन

हालाकि, DMCH प्रशासन यह मानने को तैयार नहीं है कि तीनों बच्चों की मौत कोरोना से हुई है। अस्पताल के प्रिंसिपल और शिशु विभाग के एचओडी डॉ. केएन मिश्रा ने बताया कि तीनों बच्चों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। उन्होंने कहा कि बच्चे देरी से अस्पताल में पहुंचे थे। तीनों बच्चों में खून की कमी थी। सभी निमोनिया से पीड़ित थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया