Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरिशंकर भाभड़ा का निधन, जयपुर में होगा अंतिम संस्कार

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरिशंकर भाभड़ा का गुरुवार को निधन को गया। वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 96 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को जयपुर में किया जाएगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 25 Jan 2024 1:09:44

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरिशंकर भाभड़ा का निधन, जयपुर में होगा अंतिम संस्कार

जयपुर। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरिशंकर भाभड़ा का गुरुवार को निधन को गया। वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 96 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को जयपुर में किया जाएगा। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सहित कई नेताओं ने उनके निधन पर संवेदना व्यक्त की है।

भाभड़ा का जन्म 6 अगस्त 1928 को नागौर जिले के खिड़की दरवाजा, डीडवाना में हुआ था। वे दो बार विधानसभा अध्यक्ष और एक बार उपमुख्यमंत्री रहे। उन्होंने 16 मार्च 1990 से 5 अक्टूबर 1994 तक (दो बार) विधानसभा अध्यक्ष का पद संभाला। 1985, 1990 और 1993 में चूरू जिले के रतनगढ़ से विधायक बने। 6 अक्टूबर 1994 से 1 दिसंबर 1998 तक राजस्थान के उपमुख्यमंत्री भी रहे। भाभड़ा को वित्तीय मामलों का एक्सपर्ट भी माना जाता था। भाभड़ा 1978-84 में राज्य सभा के सदस्य रहने के साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कोषाध्यक्ष और भाजपा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। भाभड़ा 1981 में प्रदेशाध्यक्ष बने और जनवरी 1986 तक प्रदेश में भाजपा की कमान संभाली थी।
सीएम भजनलाल ने जताई संवेदना

भाभड़ा के निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी संवेदना जताई। सीएम ने कहा कि भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरिशंकर भाभड़ा का निधन राजस्थान के लिए अपूरणीय क्षति है। वह सार्वजनिक जीवन में शुचिता, पारदर्शिता एवं स्पष्टवादिता की प्रतिमूर्ति थे। प्रभु श्रीराम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने परम धाम में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका